नेहरू युवा केन्द्र संग़ठन, राजसमन्द
राजसमंद:- 08 अगस्त/नेहरू युवा केंद्र संगठन के जिला युवा अधिकारी पवन घोसलिया ने बताया कि राजसमंद शहर के मध्य स्थल जल चक्की पर जिले के युवाओं ने तिरंगों के साथ मानव श्रृंखला बनाकर आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के तहत आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जिले के युवाओं से हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। इस अवसर कार्यक्रम सहायक हनवंत सिंह चौहान, राष्ट्रीय युवा अवार्डी शंकर गाडरी, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक निलेश पालीवाल, बिंदु वैष्णव, भरत पालीवाल, पायल शर्मा, सीताराम अहीर, राकेश पुरोहित, नारायण सिंह सहित कई युवा मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

