Breaking News

राजसमन्द / कोविड - 19 लॉक डाउन में पशुपालकों के लिये महत्वपूर्ण दिशा निर्देश

कोविड - 19 लॉक डाउन में पशुपालकों के लिये महत्वपूर्ण दिशा निर्देश
RAJSAMAND TODAY April 27, 2020 10:11 PM IST

राजसमन्द, 27 अप्रैल ।  कोरोना वायरस में जिले के पशुपालन का कार्य करते समय संक्रमण को फैलाने से रोकने के लिये कृषि विज्ञान केन्द्र के पशुपालन विशेषज्ञ डॉ. पी.सी. रेगर ने किसानों के लिये दिशा निर्देश जारी किये है।

    कृषि विज्ञान केन्द्र के पर्यवेक्षक ने बताया कि पशुशाला में अनावश्यक व्यक्तियों को ना आने दे। पशुशाला में शारीरिक दूरी बनाएं रखते हुए मुहं पर मास्क लगाकर कार्य करें। पशुपालन के प्रवेशद्वार पर साबुन, पानी एवं सैनेटाईज़र रखे एवं उपयोग में ले। पशुओं को नियमित रुप से चारा, दाना मिश्रण एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करें ताकि पशु स्वस्थ रहें। बीमार पशु को स्वस्थ पशुओं से अलग कर पशु चिकित्साधिकारी से सम्पर्क कर उचित उपचार लें। हरे चारे की बुवाई में बाजरा, ज्वार एवं मक्का का उपयोग करें।

    उन्होंने बाताया कि दूध विक्रेताओं को फुल आस्तीन के कपड़े पहने तथा अपने हाथ दूध बेचते हुए बीच-बीच में सेनेटाईज़ करें तथा घर जाने पर अपने कपड़ों को धुप में सुखा दें। दुध विक्रेता मुहं पर मास्क पहनकर शारीरिक दुरी बनाते हुए दुध का वितरण करें। उन्हाेंने पशुपालकों को आरोग्य सेतु ऎप्प को इन्स्टाल करने की सलाह दी।

RELATED NEWS