विश्वभर में फैलें कोरोना वायरस की महामारी में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से अनेक लोग लाकडाउन की पालना करते हुए घर पर रह कर कई रचनात्मक, कलात्मक व सामाजिक कार्य कर रहे है। विभिन्न कलाओं के माध्यम से संदेश देने के साथ ही कोरोना महामारी से आमजन को सुरक्षित रहने के लिये जागरुक भी कर रहे हैं।

कुछ ऎसा ही कार्य जिले की देवगढ़ तहसील की आंजना ग्राम पंचायत के 32 वर्षीय लक्ष्मण हिनोनिया, जो की अपनी हाथ की बनाई हुई पेंटिगं के लिये जाने जाते है। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कीहूबहू पेन्टिंग बनायी। उन्होंने कोरोना महामारी में मुख्यमंत्री द्वारा किये गये कुशल आपदा प्रबन्धन और महामारी में जिस प्रकार देश भर में सबसे पहले लॉक डाउन का निर्णय लेकर आमजन का जीवन बचानेऔर आपदा प्रबन्धन में कुशल और त्वरित रूप से किये कार्याे से प्रभावित होकर पेन्टिग के माध्यम सेअपनी कला और भावों को प्रदर्शितकिया।लक्ष्मण हिनोनिया चित्रकला के विद्यार्थी है, जो नाथद्वारा एसएमबी कॉलेज से एम.ए. कर रहे है।इससे पहले भी उन्होंने कई चित्र बनाएं हैं।
कोरोना के प्रति लोगों को जागरुक करने के
साथ फेक न्युज से बचने के संदेश देती मां-बेेटे ने बनायी पेन्टिग

जिले के नाथद्वारा क्षेत्र के गोविन्दपुरा रोड़ पर नया मोहल्ला की रहने वाली 35 वर्षीय फरज़ाना छीपा और उनके 12 वर्षीय सुपुत्र तोहीद हुसैन ने कोरोना महामारी में लोगों को जागरुक करने के लिये पेन्टिग बनाई है। उन्होंने बताया कि पेन्टिग बनाने का मुख्य उद्देश्य लोगाेंं को कोेरेाना महामारी के प्रति जागरुक कर बचाव के तरीके बताकर कोरोना महामारी की चैन को तोड़ना है।
फरजाना छीपा और उनके बेटे तोहीद हुसैनने पेन्टिग के माध्यम से लोगों कोलॉकडाउन के समय में घर पर रहने, हाथ ना मिलाने, दुरी बनाने, मास्क लगाने, हाथ धोने, सभी धर्मो में विश्वास, सफाइ कर्मचारियों, पुलिस एवं डॉक्टरों को सहयोग प्रदान करने, हाथ कैसे धोने से लेकर दिन-ब-दिन सोशल मिडिया पर फैल रही अफवाहों से दुरी बनाएं रखने जैसे प्रेरणादायक एवंविचारणीय संदेशों से ओतप्रोत भावनाबद्व कलाकारी कर कला के माध्यम से सन्देश दिया है।

