लाक डाउन के दौरान गांवों मे पसरे सन्नाटे के चलते राजसमंद के खमनोर तहसील के बडा भाणुजा मे एक पैंथर का जोडा पंहुच गया। संभवतया पानी की तलाश मे ये पैंथर जोडा भटककर बस्ती मे आ गया होगा। पैंथर को देखकर ग्रामीण दहशथ मे आगये और शोर मचाना शुरु कर दिया। जिससे डरकर एक पैंथर जंगल की ओर भाग गया जबकि दूसरा पैंथर एक मकान मे घुस गया। लोगों ने पैंथर से डरकर कई बार उसका सामना भी किया। लेकिन गनीमत यह रही की पैंथर अथवा किसी ग्रामीण को कोई हानि नही हुई। कुछ समझदार लोगों ने घर का दरवाजा बंदकर वन विभाग और खमनोर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। उपवन संरक्षक फतहसिंह सहित वन विभाग की टीम मौके पर पंहुची और उदयपुर से शूटर को बुलवाकर रैस्क्यू शुरु किया।करीब चार घण्टे रैस्क्यू और कडी मेहनत के बाद उदयपुर से आये शूटर सतनामसिंह ने दोनों पैंथरों को ट्रैंकलाईज किया और उन्हे मेडीकल जांच के लिये उदयपुर भिजवाया है। इसके बाद उच्च अधिकारीयों के निर्देश पर उन्हे सुरक्षित स्थान पर छोडा जायेगा।

