Breaking News

राजसमन्द / कोरोना काल मे वरक्षारोपन सम्पूर्ण सृष्टि की सेवा है:चौहान

कोरोना काल मे वरक्षारोपन सम्पूर्ण सृष्टि की सेवा है:चौहान
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora July 16, 2020 10:28 PM IST

  (राजसमंद)कोरोना महामारी के संकट में वरक्षारोपन जैसे प्रकल्प सम्पूर्ण सृष्टि की सेवा है।यह विचार श्री चौहान ने निर्मल ग्राम पंचायत पसुन्द द्वारा आयोजित पंचायत स्तरीय सघन वरक्षारोपन कोरोना भामाशाह एवं कोरोना वॉरियर्स सम्मान समारोह में व्यक्त किये।श्री चौहान ने इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ओर आमजन को इस वर्षाकाल में अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आव्हान किया।पेड़ लगाने से वातावरण शुद्ध होगा और इससे मानव स्वास्थ्य को कई अनुकूल लाभ होंगे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिग्विजयसिंह राठौड़ संरक्षक जिला सरपंच संघ ने इस पुनीत कार्य मे अधिक से अधिक सहयोग देने की घोषणा की।उन्होंने कहा कि चारागाह भूमि में विकास की परिकल्पना निडर ओर ईमानदार जनप्रतिनिधि ही कर सकते हैं।उन्होंने पसुन्द की जनता और जनप्रतिनिधियों को इस उत्कृष्ट पहल की प्रशंसा की।पूर्व सांसद हरिओम सिंह जी के पुत्र एवं क्षेत्र के जाने माने समाज सेवी करणवीर सिंह राठौड़ ने अध्यक्षीय उदबोधन में पसुन्द पंचायत द्वारा की गई हरिओम उपवन की स्थापना हेतु अपने पूरे परिवार की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया ।उन्होंने कहा कि कोरोना लोक डाउन में पसुन्द पंचायत द्वारा कई नवाचार किये गए और राहत सामग्री वितरण का बेहतरीन प्रबंधन किया जो अन्य पंचायतो के लिये भी उदाहरण है।उन्होंने इस पुनीत कार्य हेतु भामाशाहों द्वारा किये सहयोग की भी प्रशंशा की । स्थानीय समाजसेवी ओर पंचायत के गोद धारक भामाशाह महेश प्रताप सिंह लखावत ने पसुन्द चारागाह विकास हेतु हरसंभव सहयोग की घोषणा की।विख्यात पर्यावरणविद श्यामसुंदर पालीवाल ने पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ की थीम पर विस्तार से जानकारी दी।प्रारंभ में युवा सरपंच अयन जोशी ने अपनी टीम के साथ सभी अतिथियों का स्वागत किया।मंच द्वारा भामाशाह महेश प्रताप सिंह लखावत नाथूसिंह चौहान नटवर सिंह चौहान दिनेश जोशी सुरेश प्रजापत हितेश जोशी मोरचना मित्र मंडल को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर उत्कृष्ट कोरोना वॉरियर्स प्रिंसीपल धर्मेंद्र टेलर शिक्षक संजू चौधरी रामेश्वर गुर्जर अनिता पालीवाल पारस कुंवर सहायक अभियंता घनश्याम दईया लाइनमेन उदयसिंह सचिन मरुधरा बैंक  शाखा प्रबंधक राकेश कुमार ढाका  हेड कांस्टेबल गोविंद नारायण जोशी ग्राम रोजगार सहायक गणेशलाल लक्ष्मण गायरी लीला गुर्जर आईसीडीएस कर्मी सुमन पुष्पा संतोष राजकुमारी दुर्गा पुष्पा कुंवर मीना कन्या कुंवर केसर सालवीसहित राजसमंद रक्षक दल की टीम गोविंद प्रजापत  रतन गोयल रतन सालवी विजयसिंह शिवराज गिरीश पालीवाल सुरेश पालीवाल  नाहरसिंह राठौड़ नानालाल कीर लक्ष्मी कीर मूलचंद लोकेश कीर भीमराज गुर्जर  जे पी जेन सहित वार्ड पंच भेरा बा केलाश गुर्जर कालू लाल कीर शंकरी देवी  को इकलाई एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।,,,,पर्यावरण मित्र पुरस्कार की शुरुआत,, पंचायत द्वारा एक ओर नवाचार करते हुए हरिओम उपवन में 21 से अधिक पौधे लगाने पर भगवान लाल प्रजापत जितेश जोशी दिनेश जोशी गोपाल गाडरी भोलीराम गुर्जर किरण राज देवड़ा को पर्यावरण मित्र पुरस्कार से सम्मानित किया।

 

पसुन्द पंचायत के लोगो का विमोचन ,अंत मे अतिथियों द्वारा पसुन्द के लोगो जो कि वृक्ष जल स्वच्छता ऊर्जा और डिजिटल इंडिया के संदेश को समाहित कर बनाया है का जोरदार प्रशंशा करते हुए विमोचन किया।अंत मे पूर्व उप प्रधान सुरेश जोशी ने अपनी विशिष्ट शेली में ओजस्वी उदबोधन के साथ आभार ज्ञापित किया।इस अवसर पर  पिपलांत्री सरपंच अनिता पालीवाल समाज सेवीश्रीकृष्ण पालीवाल मधुप्रकाश लड्ढा  गोपाल कृष्ण पालीवाल धीरज पुरोहित प्रदीप खत्री भेरूलाल कच्छारा वीरेंद्र सिंह चौहान सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।इस अवसर पर सेनेटाइजेशन हेतु कोरोना संदेश युक्त मटको की आगन्तुकों द्वारा खूब प्रशंशा की गई।अंत मे सभी अतिथियों ने फलदार पौधे लगाकर हरिओम उपवन में वरक्षारोपन का शुभारंभ किया।कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास अधिकारी राजेश जोशी ने किया।

#

RELATED NEWS