प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर कोरोना के खिलाफ जंग में एकजुटता दिखाने के लिए देशभर के साथ राजसमन्द में लोगो ने रात नौ बजे नौ मिनट तक बिजली बंद कर घर-घर दीप जलाए। पीएम मोदी ने शुक्रवार को अपील की थी कि हर देशवासी पांच अप्रैल को रात नौ बजे घरों की बालकनी में खड़े रहकर मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाएं। इस दौरान लोगो ने अपने घरों की बिजली बंद रखी। प्रधानमंत्री ने देशवासियों के लिए अपने वीडियो संदेश में इस दौरान लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील भी की थी।जिसको देश वाशियो ने ध्यान में रख कर दीये जलाए।इस दौरान राजसमन्द के ग्रामीण इलाकों में भी दिप महोत्सव की तरह मनाया गया।

दिप जलाकर दीपो से प्रधानमंत्री मोदी का नाम बनाकर प्रधानमंत्री की अपील की मानी और कोरोना के खिलाफ एकजुटता दिखाई।

