देवगढ़ राजघराने कि पवित्रा बाईसा की कोरोना महामारी में अनुठी सेवा
दो हजार मास्क बांटे नगरवासीयों को
राजघराने की बेटी कोराना वायरस महामारी में बांट रही है निःशुल्क मास्क,लोगो को जागरूक कर रही है
देवगढ़ राजघराने की सुपुत्री पवित्रा सिंह चुंण्डावत आज से 5 साल पूर्व में दिल्ली से फैशन डिजाइनर का कोर्स करके देवगढ आए उसके बाद उन्होंने वापिस दिल्ली जाकर जो 5 साल में इन्होंने सीखा उसके ऊपर बड़ा करने के लिए कुछ सोचा लेकिन उनकी माता नम्रता देवी जो पिछले 6 वर्ष से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवगढ़ में निशुल्क बालिकाओं को अध्यापन करवा रही है उनकी मां की प्रेरणा से मन में एक ख्याल आया क्यों नहीं यह काम देवगढ में शुरू करके यहां के स्थानीय महिलाओं के लिए कुछ किया जाए। फिर उन्होंने देवगढ के गोकुल विलास में पवित्रा नाम से एक फेशन शोरूम खोला जिसमें पिछले 3 से 4 वर्षों से देवगढ़ नगर की कहीं सारी लड़कियां कार्य कर रही है कोविड-19 कोरोनावायरस माहमारी के चलते लोकडाउन में उन्होंने उनके शोरूम में काम कर रही लड़कियों से उन्हीं के घर में 2000 मास्क बनाएं जिन्हें पिछले 5 दिन से देवगढ़ तहसील के विभिन्न गांव में जाकर वितरित कर रहे हैं। पवित्रा सिंह चुंडावत ने बताया कि गांव में हम मास्क वितरित करने के लिए गए थे तब वहां कोरोनावायरस बीमारी के लिए लोगों से पूछा तो अभी तक ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को इस बीमारी के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं है। बहुत से लोग अभी भी जागरूक नहीं है। राजघराने के सदस्य नम्रता देवी व उनकी सुपुत्री पवित्रा सिंह व उनके साथ काम कर रहे लड़कियों द्वारा हर रोज गांव में जाकर महिला एवं पुरुषों को कोरोना वायरस बीमारी के बारे में जागरूक किया जा रहा है। वह सोशल डिस्टेंस के बारे में समझाया जा रहा है।

