Breaking News

राजसमन्द / दम्पती के विवाद में बेटे-बेटी ने जहर खाया, पुत्री की उपचार के दौरान मौत

दम्पती के विवाद में बेटे-बेटी ने जहर खाया, पुत्री की उपचार के दौरान मौत
Rajsamand today October 02, 2022 08:04 PM IST

नाथद्वारा. शहर की तहसील रोड पर जैन समाज के भवन में कोशीवाड़ा हाल मुंबई निवासी भाई-बहन ने जहर खा लिया, जिससे बहन की उपचार के दौरान उदयपुर में मृत्यु हो गई।
वृत्त निरीक्षक पूरण सिंह राजपुरोहित ने बताया कि समीपवर्ती कोशीवाड़ा हाल मुंबई के मलाड़ निवासी चंद्रकांत ने रिपोर्ट दी कि उसकी पुत्री राजल (22) तथा पुत्र नवीन (17) ने नाथद्वारा के तहसील रोड पर स्थित जैन धर्मशाला में शनिवार सुबह जहर खा लिया। उन्हें दोनों बच्चों की मां स्थानीय अस्पताल ले गई। वहां से दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रैफर किया गया, जहां राजल की मृत्यु हो गई, जबकि नवीन का उपचार जारी है। राजल का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया।

RELATED NEWS