Breaking News

राजसमन्द / कुंवारिया के सालवी मोहल्ले में दबंग परिवार के झूठे मुकदमे से परेशान मोहल्लेवासियो ने ज्ञापन सोपा,

कुंवारिया के सालवी मोहल्ले में दबंग परिवार के झूठे मुकदमे से परेशान मोहल्लेवासियो ने ज्ञापन सोपा,
Rajsamand today ✍️✍️ March 20, 2024 07:27 PM IST

- कुंवारिया कस्बे के सालवी मोहल्ले में एक दबंग परिवार द्वारा समाज के अन्य लोगों पर झूठे मुकदमे लगाकर परेशान करने के मामले  में आज सालवी समाज के सैकड़ो महिला पुरुष तहसील परिसर पर पहुंचे हैं वहीं दबंग परिवार के खिलाफ नायब तहसीलदार को ललित यादव को ज्ञापन सोपा है ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत की आबादी आराजी के अंतर्गत सालवी मोहल्ले में सालवी समाज की सार्वजनिक कुई बनी हुई है उक्त कुई के पास एक परिवार द्वारा अवैध निर्मित मकान स्थित है कुई के पास अवैध कब्जा किया जा रहा है वही ज्ञापन में बताया कि समाज के कई लोगों पर जुटे प्रकरण भी दर्ज करवा रखे हैं ऐसे में मोहल्लेवासी परेशान है।ज्ञापन में बताया की दबंग लोगों द्वारा समाज के लोगों को डराया व धमकाया जा रहा है जिससे लोगों में डर व्याप्त है ऐसे में इस और न्याय की गुहार लगाई है वही मोहल्लेवाईयो ने ज्ञापन में अधिकारियों  मौका पर्चा तैयार कर अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की गई है।

RELATED NEWS