Breaking News

राजसमन्द / कलक्ट्रेट में सेनिटाईजेशन चेम्बर का उद्घाटन

कलक्ट्रेट में सेनिटाईजेशन चेम्बर का उद्घाटन
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora April 05, 2020 07:45 PM IST

जिला कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल ने कोरोना महामारी के संबंध में जिला कलक्ट्रेट परिसर में सेनिटाईजेशन चेम्बर का उद्घाटन किया। इससे परिसर में आने वाले अधिकारियों/कार्मिकों के अलावा अन्य लोगों का सेनिटाईजेशन होगा। जिसके तहत परिसर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को चैम्बर के अन्दर आंखे बंद कर अथवा आंखों पर चश्ता लगाकर हाथ फैलाकर प्रवेश करना होगा तथा गोल घुमते हुए चेम्बर से बाहर आना होगा। जिला कलक्टर ने इस दौरान सभी जिलेवासियों से अपील की है कि वे राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें तथा अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी सुशील कुमार, नगरपरिषद आयुक्त जनार्दन शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी. बुनकर तथा कर्मचारीगण उपस्थित थे।

RELATED NEWS