Breaking News

राजसमन्द / जिले में दानदाताओं द्वारा दी गई सहायता राशि को मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करवाने के निर्देश

जिले में दानदाताओं द्वारा दी गई सहायता राशि को मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करवाने के निर्देश
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora April 02, 2020 10:01 PM IST

जिला कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल ने एक आदेश जारी कर मुख्यमंत्री सहायता कोष कोविड-19 मिटिगेशन फंड में प्राप्त दानराशि सूचना के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर, राकेश कुमार को प्रभारी अधिकारी एवं कनिष्ठ लेखाकार जिला कलेक्टर कार्यालय राजेंद्र कुमार को, सहायक प्रभारी नियुक्त किया है।  आदेशों के अनुसार जिला क्षेत्र में दानदाताओं और भामाशाह से उपखंड अधिकारियों विकास अधिकारी व तहसीलदार आदि को प्राप्त सहायता राशि जो डीडी एवं नकद राशि जिस भी रूप में हो को आज दिनांक तक प्राप्त हुई है। उसकी उसकी सूचना तत्काल प्राप्त कर निर्धारित प्रपत्र में मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए नियुक्त अधिकारी को प्रतिदिन भिजवाई जाना सुनिश्चित करें। जिले से प्राप्त सूचनाओं को प्रभारी अधिकारी अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार प्रतिदिन मुख्यमंत्री सहायता कोष को सायं 5:00 बजे तक भिजवाएंगे।

RELATED NEWS