Breaking News

राजसमन्द / सघन स्वयंसेवी नामांकन कार्यक्रम , महाविद्यालय के 100 प्रतिभावान युवाओं का हुआ नामांकन

सघन स्वयंसेवी नामांकन कार्यक्रम , महाविद्यालय के 100 प्रतिभावान युवाओं का हुआ नामांकन
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora November 15, 2022 07:34 PM IST

राजसमंद:- युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के स्वायत्तशासी संस्थान नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा सेठ रंगलाल कोठारी राजकीय महाविद्यालय, राजसमन्द में सघन स्वयंसेवी नामांकन कार्यक्रम आयोजित कर 100 युवाओं का नामांकन किया गया। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक निलेश पालीवाल ने बताया कि 15 से 29 वर्ष के युवाओं में रचनात्मक कला जैसे गायन, नृत्य, वक्तव्य अथवा चित्रकला या अन्य किसी कला में रुचि रखते हो खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता हेतु इच्छुक हो, समाज सेवा गतिविधि जैसे पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता, श्रमदान, जल संरक्षण, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, आपदा प्रबंधन आदि में सहभागिता करना चाहते हैं ऐसे ऊर्जावान युवाओं का पंजीकरण हो सकता है। इस अवसर पर महाविद्यालय महासचिव करण कुमावत, संयुक्त सचिव पूजा वैष्णव, छात्रनेता हर्षित पालीवाल, अनुराग यादव, मेहुल जोशी, हरिओम सिंह राठौड़, दक्ष पालीवाल, प्राची पालीवाल, भावेश मेरूटा, दीक्षा बागोरा, नीतू पालीवाल, सोनम पांडे, श्रुति सेन, वर्षा पाल, धर्मेंद्र जोशी ने नामांकन में सहयोग किया।

RELATED NEWS