Breaking News

राजसमन्द / अस्पतालों का समय हुआ सुबह 8 से 2 बजे तक जिलें में आज 5 सैम्पल लियें, अब तक लियें 83 सैम्पल की रिपार्ट नेगेटीव

अस्पतालों का समय हुआ सुबह 8 से 2 बजे तक   जिलें में आज 5 सैम्पल लियें, अब तक लियें 83 सैम्पल की रिपार्ट नेगेटीव
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora April 01, 2020 08:58 PM IST

राज्य सरकार के निर्देशानुसार सभी राजकीय चिकित्सा संस्थान समय सुबह 8 बजे से लेकर 2 बजे तक एक पारी में संचालित होंगे। वही कोविड 19 की रोकथाम को लेकर जिलें में आज 5 सैम्पल आर.एन.टी मेडिकल काॅलेज भिजवायें गयें है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ जे.पी बुनकर ने दी। उन्हांेने बताया की आर.के राजकीय जिला चिकित्सालय में दो सैम्पल लियें गयें तथा नाथद्वारा सामान्य चिकित्सालय में 3 सेम्पल लेकर आर.एन.टी मेडिकल काॅलेज उदयपुर में जांच हेतु भिजवायें गयें है। वही कल तक जिलें में लियें गयें कुल 83 सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटीव आई है। जिलें में अब तक 1 लाख 52 हजार 219 घरों की सर्वे की गई है जिसमें 7 लाख 34 हजार 422 लोगो की हैल्थ स्क्रीनिंग  की गई है। जिलें में 184 व्यक्तियों को होम क्वरेन्टाईन में रखा गया है। होम क्वरेन्टाईन में रखे गयें लोगो की स्वास्थ्य जांच प्रतिदिन आरबीएसके चिकित्साअधिकारीयों के माध्यम से की जा रही है।

RELATED NEWS