मासिक धर्म पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
देवगढ़ : महिला अधिकारिता विभाग और करियर महिला मंडल द्वारा विजयपुरा गाँव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में उड़ान योजना पर कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य नीलम काला और मुख्य अतिथि विभाग की समिति सदस्य पेडवुमन भावना पालीवाल थी ।

पालीवाल ने बताया की सरकार द्वारा उड़ान योजना के माध्यम से इस विषय पर काफी कार्य किया जा रहा है पीरियड्स के दौरान की जाने वाली छूआछूत पुराने जमाने की बात है। आज जब हम हर क्षेत्र में लड़कियों के साथ किए जाने वाले भेदभाव को खत्म करने की बात करते हैं, तो इस विषय पर बात करने से क्यों झिझकते है वक्त अब सोच बदलने का पीरियड्स छुपाने वाली बात नहीं है समाज में कई बातों को लेकर टेबू फैला हुआ है जिसे समाज में अन्धविश्वास का नाम दिया जाता है किशोरियों और महिलाएं माहवारी के दौरान एक ही कपड़े का बार-बार इस्तेमाल करती हैं. इस दौरान वे साफ-सफाई का ध्यान भी नहीं रख पाती हैं. यही कारण है कि उनमें अक्सर कई तरह की गंभीर बीमारियों का खतरा बना रहता है । पालीवाल द्वारा ना मुँह छुपा के जीये हम ना सर झुका के जीये कविता के माध्यम से मासिक धर्म की भ्रांतियों को दूर किया गया । प्रधानाचार्य नीलम काला द्वारा बताया गया की मासिक धर्म एक सामान्य प्रक्रिया है, इसमें बेवजह छुआछूत और भ्रांतियां फैलाई जाती हैं।

इस विषय पर किशोरियों को चुप्पी तोड़कर खुलकर बात करनी चाहिए । कार्यशाला में सभी किशोरियों और अथितियो द्वारा अपने हाथ पर रेड डॉट बनाकर अपनी झिझक को दूर करने के लिए एकजुट होने की अपील की । इस अवसर पर सभी छात्राओ द्वारा उड़ान की श्रृंखला बनाकर ये दाग अच्छे हैं, सिर्फ बदलनी है सोच का परिचय दिया गया । कार्यक्रम का संचालन प्रेमलता शर्मा द्वारा किया गया । इस अवसर पर आशा कुमारी, राधिका सालवी,मनीषा चौहान, मनीषा सालवी, योगिता कुमारी, सोनू सालवी, टीनामेवाड़ा, ममता कुमारी, सरोज कुमारी, ज्योति कुमारी, भावना सालवी तारा कुमारी, तरुणा, रेशम कुमारी, सुमन सालवी, विद्या कुमारी, खुशबू सालवी सहित कई छात्राए मोजूद थी ।

