राजसमन्द 30 दिसम्बर। जल ग्रहण एवं भू सरक्षण विकास विभाग के संयुक्त निदेशक सोमेन्द्र शर्मा ने आज बुधवार को जिले की पंचायत समिति राजसमन्द की ग्राम पंचायत पसून्द व केलवा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
विकास अधिकारी भूवनेश्वर सिंह चौहान ने बताया की सयुक्त निदेशक अलसुबह ग्राम मोरचना पहुँचे तथा प्रधानमन्त्री आवास योजना के लाभार्थियों जिसमें भगवतीलाल जोशी, दिनेश पालीवाल के आवासों का निरीक्षण किया तत्पश्चात स्वच्छ भारत मिशन में निर्मित शौचालयों का निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि वें ग्रास पसून्द में हरिओम उपवन में पहुँचें तथा नरेगा कार्यों का निरीक्षण किया व कार्य स्थल पुस्तिका, मस्टररोल, जोब कार्ड की पूर्तिया चैक करके प्रदर्शन बोर्ड का निरीक्षण किया।
विकास अधिकारी ने बताया कि सहायक विकास अधिकारी राजेश जोशी ने चारागाह में पूर्व उपप्रधान सुरेश जोशी व सरपंच अयन जोशी ने सयुक्त निदेशक की आगवानी की। जहां उन्होंने छायादार वृक्ष तथा पौधों की नर्सरी तैयार करने के निर्देश दिये। इसके पश्चात् उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्मित सामुदायिक शौचालय एवं मॉडल शौचालय के कार्य देखें।
उन्हाने मौखमपुरा में निर्मित प्रोटोटाईप आवास का भी निरीक्षण किया तथा पुरे ब्लॉक में एक डाईंग के आवास निर्माण कराने के निर्देश दिये। पसून्द सरपंच अयन जोशी ने अब तक किये गये वृक्षारोपण की जानकारी देते हुए बताया कि चारागाह में बाईस सौ एलोवीरा, एक हजार नींम तथा दो हजार अन्य जिसमें गुलमोहर, कनेर, करंज, शीशम, निम्बू इत्यादि किस्म के पौधे लगाने की जानकारी दी।
पसून्द के निरीक्षण के पश्चात सोमेन्द्र शर्मा ने ग्राम पंचायत केलवा में सांसद मद से निर्मित सामुदायिक शौचालय, सुलभ काम्पलेक्स, अम्बामाता में मगरा विकास योजना से निर्मित सामुदायिक भवन, राज्य वित्त आयोग पंचायत समिति एवं जिला परिषद मद में स्कुल के पास निर्मित सीसी रोड़ कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अंत में लखमेला चारागाह का निरीक्षण करते हुए लखमेला चारागाह की पीपलान्त्री मॉडल से अलग स्वरूप देने के निर्देश दिये।
विकास अधिकारी ने बताया कि सभी कार्यों का निरीक्षण कर शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं में निर्मित आवास, शौचालय इत्यादि के नियमित निरीक्षण के निर्देश दिये। व्यक्तिगत शौचालय अनुपयोगी या बंद पाये जाने पर संबंधित लाभार्थी के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिये।
इस अवसर पर अधिशाषी अभियन्ता अरूण कुमार जोशी, वीरेन्द्र धनावत, ग्राम विकास अधिकारी अर्जुनसिंह राठौड, ग्राम रोजगार सहायक गणेशलाल, कनिष्ठ सहायक जीतेन्द्र गोयल, वार्डपंच बाबुलाल कीर आदि उपस्थित थे।

