- सीएम सिंदे का जताया आभार
- राजस्थान गो सेवा समिति ने निर्णय का स्वागत किया
राजसमंद। महाराष्ट्र सरकार द्वारा गाय को राज्य माता का दर्जा दिए जाने के निर्णय से पूरे देश में हर्ष की लहर है। राजस्थान गो सेवा समिति जयपुर जिला शाखा राजसमंद ने भी इस निर्णय का स्वागत किया करते हुए महाराष्ट्र के सीएम एकेनाथ सिंदे का आभार जताया है। महाराष्ट्र सरकार द्वारा गाय को राज्य माता का दर्जा देने के उपलक्ष्य में राजस्थान गो सेवा समिति जिला शाखा के पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय के उपनगर सनवाड़ स्थित गौ रक्षक गौशाला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में संतों, गोशालाओं के प्रतिनिधियों और गोभक्तों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का आभार व्यक्त किया। इस दौरान गोमाता को गुड़ खिलाकर सभी गोभक्तों का मुंह मीठा कराया गया और आतिशबाजी कर हर्ष जताया। राजस्थान गो सेवा समिति जिला अध्यक्ष जेठू सिंह राजपुरोहित ने कहा कि यह निर्णय देश के सभी गोभक्तों के लिए एक प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी और महाराष्ट्र सरकार ने इस दिशा में पहला कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि गाय को सम्मान देने का मुद्दा देश में काफी संवेदनशील है’ महाराष्ट्र सरकार का यह निर्णय देश के अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणादायक हो सकता है। यह निर्णय गोभक्तों के लिए एक बड़ी जीत है। कार्यक्रम में गुरुड़ शिखर के संत अवधूत शरण, डालचंद कुमावत, लक्ष्मीलाल ईनाणी, सुशील बडाला, पुरुषोत्तम आमेटा, शंभू कुमावत, तेजाराम कुमावत, परसराम तेली, मथूरालाल जांगीड़, रतनलाल कुमावत, शंकरलाल, नर्बदाशंकर पालीवाल सहित गोभक्त उपस्थित थे।

