केलवा क्षेत्र के पास ग्राम पंचायत बामन टुकड़ा में चल रही 3 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता मैं आज फाइनल मैच बामन टुकड़ा व मेजबान टीम करेड़ा के बीच हुआ जिसमें बामन टुकड़ा को 16 रनों से मात देकर करेड़ा ने क्रिकेट ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया करेड़ा टीम द्वारा बामन टुकड़ा को 100 रनों का लक्ष्य दिया जिसमें बामन टुकड़ा द्वारा खेलते हुए 84 रन बना लिए गए लेकिन ओवर समाप्त होने के कारण 16 रनों से हार झेलनी पड़ी व इस दौरान करेड़ा टीम विजेता रही व उपविजेता बामन टुकड़ा रही। इस दौरान मुख्य अतिथि में पूर्व सरपंच जगदीश दवे व अरविंद सिंह राठौड़ रहे करेड़ा टीम को मैन ऑफ द मैच ₹7000 व ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इस दौरान लाल सिंह , विक्रम सिंह, शक्ति सिंह सहित कई मौजूद रहे।
क्रिकेट ट्रॉफी के दौरान किया जागरूक
हाल ही में चल रही कोरोनावायरस बीमारी को लेकर खिलाड़ियों को कोरोनावायरस के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि जगदीश चंद्र दवे व अरविंद सिंह राठौड़ द्वारा खिलाड़ियों को सोशल डिस्टेंसिंग व कोरोना के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी गई। क्रिकेट मैच के दौरान सरकार द्वारा दिए गए नियमों की पालना करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया गया।

