Breaking News

राजसमन्द / जिले में कोरोना महामारी से बचाव को लेकर सभी तैयारियों और व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखें, पहले से ही रखेसभी तैयारी - जिला कलक्टर

जिले में कोरोना महामारी से बचाव को लेकर सभी  तैयारियों और व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखें, पहले से ही रखेसभी  तैयारी - जिला कलक्टर
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora April 13, 2020 08:53 PM IST

 

  जिला कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव  को लेकर जिले में सभी तैयारियों और व्यवस्थाओें को दुरूस्त रखें।

     जिला कलक्टर ने सोमवार को  उनकी अध्यक्षता में कलक्टर कार्यालय के उनके कक्ष में कारेाना महामारी से उत्पन्न स्थि्तियों को लेकर एक समीक्षा कर  बैठक में अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे।

 चिकित्सा विभाग की तैयारियों की व्यापक समीक्षा-

पीपीई किट के लिये 10 लाख रूपये बजट सेक्शन

     बैठक में जिला कलक्टर ने मेडिकल विभाग को पीपीई किट व अन्य सामग्री को खरीदने के लिये 10 लाख रूपये का बजट आंवटन किया गया है।उन्होेंने  चिकित्सा विभाग की व्यापक समीक्षा करते हुये कहा कि आर के अस्पताल में  वार्ड में सी सी टीवी , व मरीजों व डाक्टर्स की सुरक्षा  के लिये विडियो कान्फे्रंसिंग  सुविधा व मास्क वितरण के लिये  सी एम एच ओं  को निर्देश दिये।इसके साथ ही  सभी ब्लाक के लिये टीमों सावधानी के लिये पूर्व में इंतजाम के लिये मेडिकल टीमों का प्रशिक्षण, मास्क वितरण , सेनीटाइ्र्रजर  की उपलब्धता व जरूरत के हिसाब से वितरण, कोरोन्टाइ्र्रन स्थलों की व्यवस्था , स्टाफ , जिले के 7 ब्लाकों  की व्यवस्था, पाजिटिव पाये जाने वाले के लिये पूर्व बचाव के लिये , बैड , खाना देने वालोे की लान्डरी वाले , स्टाफ व डाक्टर की सुरक्षा के प्रबन्ध , व इसके साथ ही सी सी टी वी , विडियो कान्फ्रेसिंग द्वारा डाक्टरर्स के सुरक्षित रख कर मरीज का ईलाज की व्यवस्था, मेडिकल वेस्ट का उचित निस्तारण  पैरामेडिकल टीम  व अन्यों का प्रशिक्षण ,ऎम्बुलेंस की उपलब्धता व जिले के लिये सभी जगहों के लिये उपलब्धता, पी पी  ई किट को विभिन्न एनजीओ सरकारी स्तर पर जिले में कम से कम 1000 हजार की उपलब्धता ,वेन्टिलेटर , मरीजो के लिये बैड की व्यवस्था व जिला चिकित्सालयों में मरीजो के लिये व्यवस्था  आदि पर चर्चा कर  आवश्यक दिशा निर्देश दिये साथ ही  सभी व्यवस्थाओं को किसी भी ईमेरजेन्सी से पहले तैयार रहने के लिये कहा ।

     सरकार द्वारा उपलब्ध सामग्री निर्धन व जरूरतमन्द व्यक्ति को खाद्यान्न वितरण -

बैठक में जिला कलक्टर ने रसद विभाग में राज्य सरकार व केन्द्र सरकार द्वारा प्राप्त खाद्यान्न गेंहू , दाल व अन्य सामग्री को निर्धारित अवधि में जरूरतमन्दों को वितरण के लिये निर्देश दिये। इसके साथ ही जिला कलक्टर ने कहा कि एनएफएसए में जिन सरकारी कार्मिकों के नाम है उनके नाम हटाने के  लिये कहा ऎसा ना करने पर उनके विरूद्व नियमानुसार कार्यवाही करने की बात कही। इसके साथ ही डा्रई फ्रूट्स का वितरण , की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये।

प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा - जिले में आने वालों को 14 दिन कोरोन्टाईन में जवाहर नवोदय विद्यालय में रहना होगा-

     बैठक में जिला कलक्टर ने जिले के अन्दर आने जाने व जिले के बाहर आने जाने पर अधिकारियों से चर्चा की जिनमें जिले के अन्दर आने जाने वालों के लिये पास जारी करना परिस्थि्ति के अनुसार निर्णय करने व जिले से बाहर जाने पर यथोचित कारण होने पर छूट परन्तु जिले में  आने वाले को आर के हास्पिटल में जांच करवाकर 14 दिन जवाहर नवोदय विद्यालय में कोरोन्टाइ्र्रन में रहना होगा।

     बैठक में इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार, उपखंड अधिकारी सुशील कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद निमिषा गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ दिनेश राय सापेला, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जे पी बुनकर, नगर परिषद आयुक्त जनार्दन शर्मा, रसद अधिकारी संदीप माथुर, उद्योग केन्द्र महाप्रबन्धक सहीराम , सूचना प्रौ़द्योगिकी के उप निदेशक हिम्मतमल आदि उपस्थित थे।

RELATED NEWS