राजसमंद के केलवा थाना क्षेत्र में युवक द्वारा समाज में भय फैलाते हुए अवैध पिस्टल से फायरिंग करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद केलवा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए व समाज में भय का माहौल न बने इसके लिए राजसमंद एसपी सुधीर चौधरी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव लाल बेरवा के निर्देश पर उप अधीक्षक नरपत सिंह वर्ता अधिकारी कुंभलगढ़ एवं केलवा थाना अधिकारी प्रवीण जुगतावत के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। जिसमें एसआई खेमराज, कॉन्स्टेबल सुरेश कुमार, धर्मेंद्र ,किशना राम ,विरेन्द्र व अशोक कुमार टीम बनाकर तलाश की जाने लगी इस पर थाना केलवा क्षेत्र में नाकाबंदी भेरु घाटी पड़ासली पर कैरिंग जी का खेड़ा निवासी कालू सिंह पिता देवी सिंह राठौड़ राजपूत 30 साल अवैध पिस्टल बरामद कर गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायालय में पेश कर न्यायालय द्वारा पीसी रिमांड पर भेजा गया है वही पुलिस द्वारा जांच जारी है।

