Breaking News

राजसमन्द / मार्बल व्यवसाई से गोदाम पर आकर मारपीट कर रुपए लूटने वाले दो आरोपीयो को केलवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

मार्बल व्यवसाई से गोदाम पर आकर मारपीट कर रुपए लूटने वाले दो आरोपीयो को केलवा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora August 03, 2022 08:49 PM IST

केलवा पुलिस द्वारा मार्बल व्यवसाई के साथ उसके गोदाम पर जाकर मारपीट कर उसकी जेब से  1,23500/-रुपए और गले की चेन लेकर फरार होने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। केलवा पुलिस को नरेशचंद्र जैन पिता देवीचंद्र जैन निवासी कांकरोली द्वारा रिपोर्ट दी कि पसुन्द स्थित उनके मार्बल गोदाम पर मार्बल माल फूटा बेचकर पैसे लेने के आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी सूरजमल पिता बालूराम निवासी नागौर, कुचामन वर्ष 26 व सुरेश कुमार पिता कल्याणमल निवासी नागौर ,कुचामन वर्ष 36 ने मार्बल गोदाम मालिक के साथ मारपीट की जिस पर मार्बल गोदाम मालिक द्वारा केलवा पुलिस में रिपोर्ट दी केलवा थाना अधिकारी शम्भू सिंह शक्तावत द्वारा टीम गठित की गई जिसमें जयपाल सिंह (सउनि)  , कॉन्स्टेबल वीरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार, सुरेश कुमार द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया दोनों आरोपियों से सोने की चेन व 5000 रुपये बरामद किया। बाकी के रूपए  रामचंद्र व अन्य आरोपियों के पास है। जिनकी तलाश मैं पुलिस जुटी हुई है। गिरफ्तार हुए आरोपियों के पहले भी मारपीट व चोरी के प्रकरण दर्ज हैं।

RELATED NEWS