Breaking News

राजसमन्द / केलवा थाना पुलिस ने अवैध हथियारों का जखीरा बरामद करते हुए आधा दर्जन हथियारों और तीन जिंदा कारतूस सहित पांच शातिर आरोपीयों को किया गिरफ्तार

केलवा थाना पुलिस ने अवैध हथियारों का जखीरा बरामद करते हुए आधा दर्जन हथियारों और तीन जिंदा कारतूस सहित पांच शातिर आरोपीयों को किया गिरफ्तार
Rajsamand today ✍️✍️ Tarun joshi March 22, 2023 08:35 PM IST

Rajsamandtoday@-राजसमंद एसपी सुधीर जोशी के निर्देशन पर कार्यवाही करते हुए केलवा थाना पुलिस ने अवैध हथियारों का जखीरा बरामद करते हुए आधा दर्जन हथियारों और तीन जिंदा कारतूस सहित पांच शातिर आरोपीयों को गिरफ्तार किया है।आज एक पत्रकार वार्ता मे खुलासा करते हुए जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार अवैध हथियारों की धरपकड के तहत जारी आदेश पर कार्यवाही करते हुए केलवा थानाधिकारी संजय गुर्जर के नैतृत्व मे पुलिस को जरिये मुखबीर मिली सूचना के आधार पर दो आरोपीयों को पकडकर उनके साथियों की पतारसी की गई और मौके पर दबोचा गया।

पांच अलग-अलग स्थानों पर दबिश के दौरान इनके कब्जे से विभिन्न हथियार और जिंदा कारतूस बरामद हुए है।गिरफ्तार हुए आरोपीयों का पुराना रिकोर्ड भी अपराधिक रहा है जिसमे से कुछ हत्या का प्रयास लूट और डकैती जैसी गंभीर वारदातों के आरोपी रह चुके है।बडी चोरियां और बडी लूट की वारदातों को भी अंजाम दे चुके है।पुलिस को आशंका है कि इतना बडा जखीरा लेकर ये आरोपी किसी बडी वारदात को अंजाम देने की तैयारी मे जुटे थे।इसके अलावा ये आरोपी सोशियल मीडीया मे भी हथियारों के साथ फोटो का प्रदर्शनकर युवा पीढी को भी भ्रमित कर रहे थे। आरोपियों के पास से जब्त किये गये हथियारों मे कई विदेशी पिस्टल और कारतूसों के अलावा देशी कट्टे और मंहगे मोबाईल भी बरामद किये गये है।पुलिस आरोपीयों को अदालत मे पेशकर पीसी रिमांड की मांग करेगी। पुलिस को इनसे पूछताछ मे आसपास ईलाकें की कई अन्य बडी वारदातें भी खुलने की संभावना है।

 

 

RELATED NEWS