Breaking News

राजसमन्द / वन विहार एवं वार्षिक अधिवेशन में कोठारी बने अध्यक्ष

वन विहार एवं वार्षिक अधिवेशन में कोठारी बने अध्यक्ष
Rajsamand today ✍️✍️ August 01, 2023 07:51 PM IST

राजसमन्द  @ समस्त व्यापार मण्डल सोसायटी राजसमन्द का वन विहार एवं वार्षिक अधिवेशन उदयपुर स्थित श्री उबेश्वर महादेव मंदिर में सम्पन्न हुआ । सचिव प्रदीप खत्री ने बताया कि राजनगर क्षैत्र के व्यापारियों का वन विहार के इस कार्यक्रम में 150 से ज्यादा व्यापारी बंधुओं ने भाग लिया।इस दौरान सभी व्यापारियों की बैठक  आयोजित की गई जिसमें बैठक में मंचासीन संरक्षक लीलेश खत्री, भंवर लाल टेलर, खेमराज खत्री, अध्यक्ष प्रहलाद वैष्णव, दिनेश पालीवाल, बद्री लाल माली ने सर्व प्रथम भारत माता की छवि पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।   बैठक में सह कोषाध्यक्ष कमलेश कोठारी ने पिछले वर्ष का आय व्यय का ब्योरा पेश किया साथ ही सचिव प्रदीप खत्री ने वर्ष भर में किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी तदुपरांत अध्यक्ष प्रहलाद वैष्णव ने अपने कार्यकाल में कार्यकरिणी के सभी सदस्यों एवं व्यापारियों का धन्यवाद ओर आभार व्यक्त किया और समस्त व्यापार मण्डल सोसायटी की कार्यकारिणी को भंग कर दिया।   महामंत्री रमेश मांडोत ने सदन की कार्यवाही को जारी रखते हुए नए अध्यक्ष के मनोनयन के लिए सर्व सम्मति से दिनेश पालीवाल एवं बद्री लाल माली को चुनाव अधिकारी बनाया गया जिसमें व्यापारियों की ओर   से कमलेश कोठारी एवं प्रदीप खत्री के नाम प्रस्तावित किए गए जिस पर प्रदीप खत्री ने कमलेश कोठारी के समर्थन पर अपना नाम वापस ले लिया । जिस पर चुनाव अधिकारी दिनेश पालीवाल एवं बद्री लाल माली ने सर्व सम्मति से कमलेश कोठारी को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया।नव नियुक्त अध्यक्ष कमलेश कोठारी ने सभी व्यापारियों का धन्यवाद ओर आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वो हर समय हर व्यक्त व्यापारियों की सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान लीलेश खत्री, भंवर लाल टेलर, निवर्तमान प्रहलाद वैष्णव, प्रदीप खत्री, अध्यक्ष कमलेश कोठारी, रमेश मांडोत, खेमराज खत्री, दिनेश पालीवाल, बद्री लाल माली, गोपाल कोठारी, अशोक विजयवर्गीय, कन्हैया लाल मोची, यशवन्त चपलोत, संजय सेठ, मुकेश टेलर, अनिल सहलोत, चंद्र प्रकाश प्रजापत, करण सिंह, जय प्रकाश श्रोत्रिय, यशवन्त पालीवाल, दीपक सोनी, दुर्गेश यादव, खेमराज कुमावत, बसन्त टेलर, पुष्कर लाल मोची सहित कई व्यापारी बन्धु उपस्थित थे।

RELATED NEWS