राजसमन्द 30 दिसम्बर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार कोविड-19 के प्रति जागरूकता एवं वेक्सीनेशन के प्रबन्ध, सफल क्रियान्वयन एवं जागरूकता के लिये मंगलवार को पंचायत समिति के सभागार में समस्त जनप्रतिनिधियों के साथ कोविड वेक्सीनेशन आमुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गयी।
राजसमन्द विकास अधिकारी भूवनेश्वर सिंह चौहान ने बताया कि कार्यशाला में प्रधान अरविन्द सिंह राठौड द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुऎ कोरोना महामारी के बारें में बताते हुऎ कोरोना वेक्सीन आने पर प्रसन्नता जाहिर की।
उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के डॉ. चन्द्र प्रकाश शर्मा द्वारा कार्यशाला में उपस्थित सरपंचों एवं ग्राम विकास अधिकारियों को कोरोना एवं कोरोना वेक्सीन की उपलब्धता के आधार पर सबसे पहले बुजुर्ग व्यक्तियों, बिमारी से ग्रसित व्यक्तियों तदुपरान्त अन्य सभी को लगाने के संबंध में जानकारी दीा
उन्होंने इस संबंध में सुगम स्थान सुनिश्चित कराने व लोगों को अधिक से अधिक इस सम्बध में जागरुक करने का आव्हान किया। इस अवसर पर विकास अधिकारी चौहान ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

