केलवा.क्षत्रिय घांची युवा शक्ति मेवाड़ ने केलवा पंचायत के विभिन्न मोहल्लों में जरूरतमंदों को राशन सामग्री वितरित की ! इन परिवार जनों को लोक डाउन की पालना करने के लिए प्रेरित किया !साथ ही घरों में ही रहने के लिए निवेदन किया ।इस दौरान क्षत्रिय घांची युवा शक्ति अध्यक्ष लवेश आशार्मा,उपाध्यक्ष नारायण सुरेचा,मीडिया प्रभारी लालू राम सिंदल आदि युवा उपस्थित रहे।

