पंचायत समिति राजसमन्द के तत्वावधान में विशाल सांस्कृृतिक मेला कुंआरिया 2022 का समापन समारोह भव्य सांस्कृृतिक प्रस्तुतियों तथा पारितोषिक वितरण कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ। पूर्व जिला प्रमुख नारायण सिंह भाटी पूर्व जिला प्रमुख ने 60 वर्ष पूर्व मेला शुरू कराने वाले महापुरूषो जनप्रतिनिधियों से प्रेरणा लेकर वर्तमान नेतृृत्वकर्ताओं को भी कार्य करने का आव्हान किया।
इसी प्रकार समारोह अध्यक्ष प्रधान अरविन्द सिंह राठौड ने मेले को सरकारी योजनाओं से जोडकर मेले के लिए सरकारी अनुदान सहायता शुरू कराने के सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया।
समापन समारोह में समाज सेवी हरिसिंह राठौड ने कहा कि कुंवारिया मेला मेवाड के प्रमुख मेलों में से एक है तथा इस मेले को और अधिक लोकप्रिय तथा मेले में सुविधाओं के विकास हेतु हर सम्भव प्रयत्न करेगें।
इसी प्रकार शांतिलाल कोठारी तथा अति0 मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद भूवनेश्वर सिंह चौहान ने अल्प समय में मेले के सुंदर आयोजन के लिए पंचायत समिति प्रधान व मेलाधिकारी सहित पूरी टीम की प्रशंसा की व धन्यवाद दिया।
इसी प्रकार समापन समारोह के अवसर पर मेले में उत्कृृष्ट सहयोग देने वाले विघुत विभाग कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, पुलिस विभाग, चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग के कार्मिकों को सम्मानित किया गया।
इस दौरान मेलावधि में राजकीय सेवा से सेवानिवृृत होने वाले हेडपम्प मिस्त्री सोहनलाल कीर मेले में 59 वर्ष से निरन्तर सेवा देने वाले सेवानिवृृत ग्राम विकास अधिकारी रामचन्द्र टेलर, तथा सेवानिवृृत कार्मिक रामचन्द्र पुर्बिया एवं शोभायात्रा में राम लक्ष्मण जानकी हनुमान का चरित्र करने वाले बालको का विशेष सम्मान किया गया।

