Breaking News

राजसमन्द / चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में बडे़ इम्पालंट भी हो रहे निःशुल्क मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के प्रभावी संचालन के लिए प्रशिक्षण सम्पन्न

चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में बडे़ इम्पालंट भी हो रहे निःशुल्क मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के प्रभावी संचालन के लिए प्रशिक्षण सम्पन्न
Rajsamand today ✍️✍️ September 03, 2022 07:24 PM IST

राजसमंद, 03 सितम्बर।  मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के प्रभावी संचालन एवं व्यापक प्रचार - प्रसार को लेकर स्वास्थ्य भवन में स्टेट हैल्थ एश्योरंस एजेंसी स्तर से कार्यक्रम अधिकारी बुद्धीवर्धन आजाद ने योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा बताया की एक परिवार के 10 लाख तक उपचार के अलावा अब कॉकलिअर इम्पलान्ट, बोन मैरो ट्रांसप्लांट, लिवर और हार्ट ट्रांसप्लांट के पैकेज को भी जोड़ा गया है। जिससे एक वर्ष में यदि परिवार के सदस्यो के उपचार पर योजना के तहत 10 लाख रूपये का निःशुल्क उपचार भी हो जाता है तो भी कॉकलिअर इम्पलान्ट, बोन मैरो ट्रांसप्लांट, लिवर और हार्ट ट्रांसप्लांट की सुविधा आमजन को उपलब्ध करवाया जा सके।
चिरंजीवी योजना में पात्र है तो होगा बिल्कुल कैशलेस उपचार
उन्होंने बताया की योजना के अन्तर्गत लगभग सभी 1633 प्रकार की बीमारियों के पैकेज है, जिससे किसी भी व्यक्ति के उपचार में कोई समस्या नही हो। मरीज के अस्पताल में भर्ती के 5 दिन पूर्व एवं डिस्चार्ज के बाद के 15 दिवस तक की दवाईंयो का व्यय चयनित पैकेज की राशि में शामिल है। उन्होंने बताया की भर्ती होने से पूर्व जांचो के लिये कोई चिकित्सा संस्थान रूपये लेता है तो उसे पेकेज में शामिल कर पुनः मरीजो देना होगा।
उन्होंने बताया की चिकित्सा संस्थान में पोर्टल के माध्यम से जनआधार कार्ड, जनआधार पंजीयन संख्या एवं मोबाईल नम्बर के माध्यम से पात्र परिवार की आसानी से पहचान की जा सकती है। वही 1 वर्ष तक का शिशु जिसकी अभी जनआधार कार्ड में एन्ट्री नही हुई है उनका भी उपचार योजना के तहत बिल्कुल निःशुल्क किया जायेगा।  
पात्रता होने के लिये जनआधार जरूर बनवायें.........................
उन्होंने बताया की योजना का लाभ लेने के लिये जनआधार कार्ड होना आवश्यक है, जनआधार कार्ड बनवाने के लिये परिवार के दो सदस्यो के आधार कार्ड, बैंक खाता संख्या, सभी सदस्यों के पासपोर्ट साइज के फोटो ई मित्र केन्द्र पर ले जावे जिससे उनको जनआधार कार्ड बन जाये और वे इस योजना में पंजीकरण करवा सके।
सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को 72 घंटे तक मिलेगा निःशुल्क उपचार...................
सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को चाहे वह किसी भी राज्य का हो चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा  योजना के तहत सम्बन्धित चिकित्सा संस्थानो में 72 घंटे तक निःशुल्क उपचार मिलेगा। बाद में किसी भी राजकीय चिकित्सा संस्थान पर रेफर किया जा सकता है या स्वयं के खर्चे पर प्राईवेट चिकित्सा संस्थान पर उपचार जारी रखा जा सकता है। योजना के तहत दुर्घटना में मृत्यु होने पर 5 लाख रूपये तक का निःशुल्क बीमा भी दिया जा रहा है। उन्होंने बताया की बीमाधारक परिवार की महिला मुखिया को मिलेगा जल्दी ही राज्य सरकार इन्टरनेट सहित मोबाईल फोन भी निःशुल्क देने जा रही है।
सीएमएचओ डॉ प्रकाश चन्द्र शर्मा ने कहा की पैकेज बुकिंग, क्वेरी एवं सॉफ्टवेयर सम्बन्धीत अन्य जानकारीयां चिकित्सा अधिकारी प्रभारीयों के लिये महत्वपूर्ण है तथा इससे योजना के सूचारू संचालन में काफी मदद मिलेगी। बैठक में सभी खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं योजना से सम्बन्धीत सभी चिकित्सा अधिकारी प्रभारी उपस्थित थें।

स्वास्थ्य भवन में न्यून प्रगति वाले सैक्टर चिकित्सा अधिकारीयों की हुई समीक्षा
स्वास्थ्य भवन में न्यून प्रगति वाले सैक्टर के चिकित्सा अधिकारी प्रभारीयों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें सीएमएचओ डॉ प्रकाश चन्द्र शर्मा, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेश मीणा ने विस्तार से बताया विभिन्न स्वास्थ्य सूचकांको की विस्तार से जानकारी दी तथा बताया की कहां - कहां विशेष ध्यान देकर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और मजबूत किया जा सकता है। बैठक में जिला औषधी भण्डार के प्रभारी डॉ अनिल जैन ने भी मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना और निःशुल्क जांच योजना की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये। 

RELATED NEWS