राजसमन्द 6 सितम्बर। जिले के सेठ रंगलाल कोठारी राजकीय महाविद्यालय में सत्र 2021-22 के प्रथम वर्ष कला, वाणिज्य व विज्ञान (जीव विज्ञान) में नियमित विद्यार्थी के रूप में प्रवेश लेने वाले बारहवीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों से ऑनलाइन प्रवेश आवेदन-पत्र प्रारम्भ हो चुके है, जिसकी अन्तिम तिथि 7 सितम्बर है।
प्रवेश नोडल अधिकारी डॉ. सुमन बडोला ने बताया कि इसके लिये विद्यार्थियों को कॉलेज शिक्षा राजस्थान की वेबसाइट www.dce.rajasthan.gov.
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन प्रवेश आवेदन पत्र भरने से सम्बंधित जानकारी के लिये कला संकाय में डॉ. प्रेमलता विकल (7426877622), वाणिज्य संकाय में डॉ. सन्तोष भण्डारी (9413402090) एवं विज्ञान संकाय में डॉ. दिनेष हंस (9829498548) से सम्पर्क कर सकते है साथही स्नातक द्वितीय, तृतीय एवं स्नातकोत्तर उत्तरार्द्ध में प्रवेश के नवीनीकरण के लिए ई मित्र पर फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 7 सितम्बर हैं।

