Breaking News

राजसमन्द / विधान सभा अध्यक्ष ड. जोशी ने 23 ग्राम पंचायतों के लोगों से रूबरू होकर किया जन समस्याओं का समाधान आज सगरून, सेमा, फतहपुर, खमनोर, सलोदा, मोलेला में किया जनसंवाद

विधान सभा अध्यक्ष ड. जोशी ने   23 ग्राम पंचायतों के लोगों से रूबरू होकर किया जन समस्याओं का समाधान  आज सगरून, सेमा, फतहपुर, खमनोर, सलोदा, मोलेला में किया जनसंवाद
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora May 19, 2020 05:42 PM IST

राजसमन्द 19 मई। वैश्विक महामारी कोरोना कोविड -19 की रोकथाम के लिये घोषित किये गए लक डाउन में आम जनता जुड़े रहने की व क्षेतर्् के हालात पर नजर रखने के लिये वीडियों कलिंग के माध्यम से जनसंवाद कर रहे है। उन्होंने अब तक 23 ग्राम पंचायतों के लोगों से रूबरू हो कर जन समस्या सुन समाधान कर चुके है।

नाथद्वारा विधायक ड. सी.पी.जोशी ने आज मंगलवार को ग्राम पंचायत सेमा के सरपंच संदीप श्रीमाली से चर्चा करते हुए लोकडाउन में गाँवो में ग्राम पंचायत एवं भामाशाह द्वारा की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा जरूरत मन्दों को खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के निर्देश प्रदान किये।

उन्होंने ग्राम पंचायत के लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के साथ मास्क का उपयोग करने, वरिष्ठ नागरिकों को घरों में रहने के लिये प्रचार प्रसार करने का आव्हान किया। जनसंवाद के दौरान विवेकानुदान के अंतर्गत स्वीत 9 हजार 600 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट खेड़ी निवासी विशेष योग्यजन रता भील को प्रदान किया।

डॉ. जोशी प्रतिदिन 11 बजे से पहले अपने जयपुर स्थित निवास से सीधे जनता से जुड़कर उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन गये है। ड जोशी ग्राम वासियों के संवाद के दौरान उन्हें कोरोना से लड़ने के लिये प्रेरित करते है गाँवो की आने वाली समस्याओं पर चर्चा कर विधायक जनसंवाद का समन्वय कर रहे विश्वास संस्थान के निदेशक शेखर कुमार को प्रशासनिक स्तर  पर उक्त समस्याओं का समाधान के समन्वय करने के लिये निर्देशित करते है।

इन पंचायतों से किया संवाद

उन्हाेंंने ग्राम पंचायत फतहपुर में सरपंच जगन्नाथ प्रसाद डागलिया एवं ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह झाला से ग्राम पंचायत में खाद्य सुरक्षा, नरेगा, पेयजल, कोरोना लक डाउन के दौरान आए प्रवासियों के सम्बंध में जानकारी ली। 

इसी प्रकार ग्राम पंचायत सगरून में सरपंच लोगरी बाई गमेती, शंकर सिंह उप सरपंच, पूर्व जिला परिषद सदस्य कूक सिंह, पूर्व सरपंच तेज सिंह, शंकर श्रीमाली, हीरालाल गमेती से संवाद कर क्षेतर्् के हाल जाने।

ड जोशी ने ग्राम पंचायत खमनोर में सरपंच ममता विरवाल, ग्राम विकास अधिकारी बाल मुकुंद माली, वार्ड पंच सहित नागरिकों से बात कर पेयजल की समस्या के समाधान के लिये अधिकारियों से बात कर समाधान करने का आश्वासन दिया।

इसी प्रकार ग्राम पंचायत सलोदा के सरपंच वरदा गमेती, उप सरपंच लोकेश सिंह, ग्राम विकास अधिकारी अनिता डामोर, पूर्व सरपंच देवा गायरी, पी.ई.ओ प्रेम शंकर माली से बात कर हाल जाने।

डॉ. जोशी ग्राम पंचायत मोलेला में वीडियो कलिंग सें ग्राम पंचायत मोलेला के सरपंच सीमा सुधीर जैन, पूर्व सरपंच, वर्तमान वार्ड पंच सुधीर जैन, ग्राम विकास अधिकारी युगल किशोर माली, उपसरपंच कला देवी माली, राशन डीलर राजेंद्र कुम्हार, अध्यापक मदन गाडोलिया व रतन कालबेलिया, वार्ड पंच जितेंद्र गर्ग व दीपमाला जटिया, विश्वास संस्थान के निदेशक शेखर विश्वास संस्थान के अशोक तिर््पाठी आदि ने भाग लिया।

उन्होंने गाँव में बाहर से आने वाले एवं निवासरत परिवारों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। नरेगा के कार्यो के बारें में चर्चा की व उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की दिक्कत हो तो जरूर बतांए जिससे आमजन को राहत मिल सके के साथ ही विभिन्न बिंदुओं पर विशेष रूप से वीडियो कलिंग के माध्यम से रूबरू हुए।

498 राशन किट का वितरण

नाथद्वारा विधायक द्वारा दिलवाये गये जरूरतमंद परिवारों के 498 राशन किट का भी मौके पर 10 परिवारों को देकर शुभारंभ किया गया। सभी को मास्क का उपयोग करने व आम जन को जागरूक करने की विशेष पहल करने का संदेश भी दिया।

बुधवार को यहां होगा जनसंवाद कार्यक्रम

बुधवार को बागोल, धायला, सायों का खेड़ा, शिशोदा, गुंजोल एवं कुंठवा में जनसंवाद तथा खाद्य सामग्री किट का वितरण किया जाएगा । 

 

RELATED NEWS