राजसमन्द, 13 मई । राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष एवं विधायक नाथद्वारा डॉ.सी.पी. जोशी वैश्विक महामारी कोरोना कोविड -19 की रोकथाम के लिये घोषित किये लॉकडाउन के मद्देनजर जनता से जुड़े रहने के लिये अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग कर वीडियो कॉलिंग के माध्यम से जनता से सीधा संवाद कर रहे है।
डॉ. सी.पी. जोशी ने आज बुधवार को नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के उनवास एवं करोली ग्राम पंचायत के नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर हालात जाने।
डॉ. जोशी ने उनवास सरपंच गीता श्रीमाली, पूरी लाल गमेती, समाज सेवी राजेन्द्र श्रीमाली, तुलजा शंकर श्रीमाली, माधु सिंह, चेनाराम, दिनेश श्रीमाली एवं करोली ग्राम पंचायत में सरपंच सुशीला रेबारी, वार्डपंच राजू रेबारी, लालू बा गमेती, बाबू रेबारी, गणेश गमेती, रामु रेबारी से बात कर हालचाल जाने।
इस अवसर विधायक निधि से उपलब्ध कराए गए खाद्य सामग्री के 225 किट वितरण करोली एवं 231 किट का वितरित उनवास ग्राम पंचायत में किये गए।
उन्होंने विकास अधिकारी अमित शर्मा से बात कर आवश्यक निर्देश प्रदान किये।
विश्वास संस्थान के निदेशक शेखर कुमार ने बताया कि जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद राजसमन्द निमिषा गुप्ता के निर्देशन में विधान सभा क्षेत्र में खाद्य सामग्री किट एवं विधायक संवाद कार्यक्रम में संस्थान के कार्यकर्ता सेतु के रूप में कार्य कर रहे है।
विधान सभा क्षेत्र में खाद्य सामग्री किट वितरण के दौरान संस्थान के कार्यकर्ता अशोक त्रिपाठी कुशलेश चौधरी, विशाल जोशी, अनिल शर्मा, मोबाइल से वीडियो कॉलिंग के माध्यम से इस कार्य में मदद कर रहे है।

