राजसमंद @जिला रसद अधिकारी, संदीप माथुर के निर्देशन में विजय सिंह, चक्षु पंड्या, लोकेश जोशी प्रवर्तन दल द्वारा जिले में घरेलू गैस के अवैध उपयोग, भण्डारण एवं विक्रय की जांच के लिये निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान देलवाड़ा कस्बे में संचालित लक्ष्मी गैस दुकान पर अवैध रूप से घरेलू एवं व्यवसायिक गैस सिलेण्डरों का भण्डारण शान्तिलाल कुम्हार द्वारा करना पाया गया, जो आम जन-जीवन के मध्य में स्थित है।
उन्होंने बताया कि इस पर विस्तृत जांच की गई तो मौका स्थल स्थित दुकान पर 31 घरेलू एल0पी0जी0, 17 व्यवसायिक गैस सिलेण्डर एवं 09 पैट्रोमैक्स बरामद किये गये।
जिला रसद अधिकारी ने बताया कि इस पर शान्तिलाल कुम्हार से एल0पी0जी0 सिलेण्डरों के बारे में पूछने पर कोई विधिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। साथ ही मौके पर पाये गये समस्त सिलेण्डरों को कब्जे में लिया जाकर फर्द मौका एवं फर्द जब्ती तैयार की गई उन्होंने बताया कि प्रकरण में विस्तृत जांच जारी है।

