Breaking News

राजसमन्द / कल मनाई जाएगी महाराणा प्रताप जयंती:दुर्ग से पहले प्रताप चौराहे तक निकलेगी रैली, व्यवस्था के लिए 500 कार्यकर्ताओं की टीम का किया गठन

कल मनाई जाएगी महाराणा प्रताप जयंती:दुर्ग से पहले प्रताप चौराहे तक निकलेगी रैली, व्यवस्था के लिए 500 कार्यकर्ताओं की टीम का किया गठन
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora June 01, 2022 09:27 PM IST

कुम्भलगढ़ महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम रूप दिया गया। केलवाड़ा के सती का छापर में कार्यक्रम को लेकर विशाल पांडाल भी बनाया जा रहा है। जिसके चलते बुधवार को भी काम की रूपरेखा देखी गई।
लोगों से ज्यादा से ज्यादा जुड़ने की अपील की

वहीं कार्यक्रम को लेकर हर रोज कार्यकर्ता गांव कस्बों में संपर्क कर रहे हैं। जो लोगों से इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा जुड़ने की अपील भी करते नजर आ रहे हैं। एक दिन पहले भी श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राजस्थान अध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह कटार भी कुंभलगढ़ पहुंचे और कार्य की रूपरेखा देखी।

 

कार्यक्रम के संयोजक गोविंद सिंह सोलंकी ने बताया कि सुबह 10:00 बजे सती का चौक में कार्यक्रम शुरू होगा। जो 12:00 बजे तक चलेगा। उसके बाद 1 बजे रैली निकाली जाएगी। जो कुम्भलगढ़ दुर्ग से पहले प्रताप चौराहा पर पूरी होगी। आयोजन को लेकर व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए 500 समर्पित कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की गई है। जो पार्किंग, पेयजल, यातायात सहित अन्य व्यवस्था में काम करेंगे।

पहली बार हो रहा है भव्य आयोजन
महाराणा प्रताप की 482वीं जन्म जयंती पर कुंभलगढ़ की धरती पर पहली बार भव्य रूप से आयोजित होने जा रहे प्रताप जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर सर्व समाज का साथ और सहयोग मिल रहा है। कार्यक्रम सूरज कुंड के महंत अवधेशानंद सहित अन्य संतो के सानिध्य में होगा।

ये अतिथि रहेंगे मौजूद
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी, राजसमंद सांसद दिया कुमारी, विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह कटार सहीत मेवाड़ के विभिन्न जन प्रतिनिधि करनी सेना के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति रहेंगे।

ये रहे मौजूद

इस दौरान जिला अध्यक्ष सोहन सिंह, महामंत्री प्रताप सिंह, खमनोर उप प्रधान वेभवराज सिंह चौहान, गजेंद्र सिंह सिसोदिया, रवीन्द्र सिंह, भानु प्रजापत, गोविंद सिंह, गजेंद्र सिंह, पवन जोशी मदन सिंह, गणेश सिंह, शंभू सिंह, गणेश सिंह, जीवन सिंह, भैरू सिंह, दीप सिंह, इंदरजीत सिंह, महेंद्र सिंह सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED NEWS