राजसमन्द 15 जून/ जिला कलक्ट्रेट के निर्वाचन शाखा में कार्यरत वरिष्ठ सहायक महेन्द्र सिंह राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ, राजसमन्द के जिलाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
महेन्द्र सिंह के निर्विरोध निर्वाचित होने पर सोमवार को कलक्ट्रेट के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी सीताराम मीणा, घनश्याम शर्मा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी मदन माली, लेखाधिकारी छगन प्रजापत, वरिष्ठ सहायक दीपक शर्मा, बालूराम गुर्जर, वरदीचंद सहित कलक्ट्रेट में संचालित विभिन्न अनुभागों के मंत्रालयिक कर्मचारियों ने महेन्द्र सिंह का उपरणा ओढाकर सम्मान किया। राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के कोषाध्यक्ष के लिए मुकुन्द सोनी तथा जिला मंत्री पद पर विकास महात्मा निर्वाचित हुए हैं।

