Breaking News

राजसमन्द / पुराने कपड़े के मास्क बनाकर निःशुल्क वितरण किये

पुराने कपड़े के मास्क बनाकर निःशुल्क वितरण किये
Rajsamand today राजू सिंह पीपलीनगर March 29, 2020 07:44 PM IST

दुआएं मांगने से मदद के लिये उठे हाथ ज्यादा बेहतर है। यही हो रहा है राजसमंद के देवगढ उपखण्ड के पीपलीनगर गांव मे । यहां लाक डाउन के दौरान समय का सदुपयोग करने और जनसेवा की भावना से एक परिवार घर के पुराने कपडों को सेनेटाईजरकर उन कपडों से मास्क सील रहे है। एक साथ मास्क जमा होने के बाद ये मास्कों का निशुल्क वितरण राहगीरों को करते है और बाहर नही निकलने और भीडभाड जमा नही करने का आग्रह कर रहे है। एक परिवार मे जनसेवा का ऐसा जुनून देखकर हरकोई इनके इस प्रयास की सराहना कर रहा है तो कुछ परिवार इनसे प्रेरणा लेकर खुद मास्क का निर्माण शुरु कर रहे है ताकि उन्हे निशुल्क वितरण किया जा सके।

RELATED NEWS