राजसमन्द 28 दिसम्बर। जिला मुख्यालय पर शहर में चलाये जा रहे ऑपरेशन नेगेटिव अभियान के तहत बिना मास्क वाले व्यक्तियों को समझाकर मास्क वितरण कर उन्हें भीड़-भाड वाले स्थानों पर चेहरे पर मास्क लगाने के लिये पे्ररित किया गया।
जिले के राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ के सचिव धर्मेन्द्र गुर्जर ने बताया की राजस्थान सरकार एवं जिला प्रशासन राजसमन्द के निर्देशानुसार जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अरविन्द पोसवाल के आदेशानुसार विश्वव्यापी महामारी कोविड-19 से बचाव के लिये आम जनता को जागरूक करने व सावधानी बरतने के उद्वेश्य से 31 दिसम्बर तक चलाये जा रहे आपरेशन नेगेटिव अभियान के तहत सोमवार को शहर के चयनित 10 स्थानों जिसमें सनवाड़ चौराया, फवारा चौक, जलचक्की, टी.वी. एस चौराया, द्वारकेश चौराया, बस स्टेण्ड धोईन्दा, बाण्डीनाला, मुर्खजी चौराया आदि स्थानों पर बिना मास्क वाले व्यक्तियों को समझाइस कर मास्क वितरित।
सचिव ने बताया की यह आपरेशन नेगेटिव अभियान साल के अन्तिम दिवस 31 दिसम्बर तक निरन्तर जारी रहेगा। इस अवसर पर स्काउटर राजेश तैंलग, राकेश सांचिहर, पे्रम राज मीणा, मन्जु खत्री गाइडर, उर्मिला पुरोहित के साथ सिविल डिफेन्स के जवान, नर्सिस कार्यकर्ता व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपनी सेवा दे रहे है।

