Breaking News

राजसमन्द / भारतीय जनता पार्टी नाथद्वारा नगर मण्डल और शक्ति केंद्र की बैठक

भारतीय जनता पार्टी नाथद्वारा नगर मण्डल और शक्ति केंद्र की बैठक
Rajsamand today ✍️✍️ September 18, 2023 10:10 PM IST

परिवर्तन संकल्प महासभा को लेकर बैठक

 

नाथद्वारा : 18 सितम्बर 2023 , भारतीय जनता पार्टी नाथद्वारा नगर मण्डल और शक्ति केंद्र की बैठक आज पार्टी कार्यालय पर हुई ।   भाजपा जिला मंत्री एवं नगर मण्डल प्रभारी प्रदीप खत्री ने बैठक  को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में  भाजपा की परिवर्तन यात्रा  के अंतिम पड़ाव पर 25 सितंबर को  जयपुर में होने वाली परिवर्तन संकल्प महासभा जिसे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी संबोधित करेंगे उसमे नगर मंडल से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया । साथ ही माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर सेवा  पखवाड़ा के रूप में 17 सितम्बर से आगामी 2 अक्टूबर तक जो सेवा के कार्य करने हैं. उसकी रूपरेखा भी निर्धारित की गई ।

     बैठक की अध्यक्षता  नगर भाजपा अध्यक्ष प्रदीप काबरा ने की । इस अवसर पर जिला मंत्री हेमंत पालीवाल  , नगर महामंत्री महेश चौधरी, प्रकाश सामोता,  मुकेश गुजराती , उपाध्यक्ष शंभू शर्मा , राजेंद्र सनाढ्य ,प्रवीण जोशी,  योगेश पुरोहित , मुकेश गुर्जर ,लोकेश माली ,नगर मंत्री विमला जैन , भूपेंद्र गोरवा , जितेंद्र सोनी , विधानसभा प्रवक्ता गोपाल पुरोहित ,महिला मोर्चा अध्यक्ष चंचल बैरागी , ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष हर्ष माली सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED NEWS