Breaking News

राजसमन्द / मिनरल ग्राइंडिंग प्लांट एसोसिएशन राजसमंद की बैठक कल, फेल्सपार रोलटी पर जीएसटी लगने को लेकर होगी बैठक

मिनरल ग्राइंडिंग प्लांट एसोसिएशन राजसमंद की बैठक कल, फेल्सपार रोलटी पर जीएसटी लगने को लेकर होगी बैठक
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora April 06, 2022 06:57 PM IST

राजसमंद :- मिनरल ग्राइंडिंग प्लांट एसोसिएशन राजसमंद की बैठक कल होगी। मिनरल एसोसिएशन अध्यक्ष गोवर्धन राठौड ने बताया कि कच्चे माल की रोल्टी पर पहले जीएसटी नही लगती थी, लेकिन अब फेल्सपार कच्चे माल पर ठेकेदार द्वारा रोल्टी पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगाकर रोल्टी दी जा रही हैं, जिससे मिनरल व्यवसाय के कच्चे माल की लागत बढ़ जाएगी। हाल ही में यूक्रेन और रूस के युद्ध को लेकर मिनरल व्यवसाय पहले से ही मंदी की मार झेल रहा है वही राजस्थान सरकार द्वारा फेल्सपार पर ठेके किए जाने पर व उस पर 18 प्रतिशत जीएसटी अलग से लगाए जाने पर यह मिनरल व्यवसाय खत्म होने की कगार पर आ जाएगा। कल फेल्सपार कच्चे माल पर रॉयल्टी को लेकर मिनरल एसोसिएशन की बैठक होगी बैठक में कई तरह के निर्णय लिए जाएंगे।

RELATED NEWS