देवगढ :कॅरियर महिला मंडल द्वारा राजसमन्द में तेजस कोचिंग संस्थान पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषयक रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रभारी मीनल पालीवाल ने बताया की नवरात्री दुर्गा पूजा, शक्ति की आराधना है। वह शक्ति जो सभी प्रकार की बुराइयों का नाश करती है। पहले असुर या राक्षस अत्याचार करते थे, अब भ्रष्टाचार रूपी राक्षस करते हैं। कई सामाजिक बुराइयां भी सिर उठा रही हैं। ऐसे में आज के मौजूदा दौर में भी शक्ति की जरूरत है। दुर्गा पूजा से हमें शक्ति को सहेजने और बुराइयों के नाश का संदेश मिलता है। आयोजित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रतियोगिता में प्रथम परिधि दाखेड़ा, द्वितीय माही सहलोत, पूर्वी सहलोत, तृतीय दिशि देवपुरा रही इस अवसर पर तेजस संस्थान प्रमुख दिव्यांशु गुर्जर, शैली जांगिड़, दिव्यांशी सनाढ्य, मंडल सदस्य रीनू शक्तावत सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

