राजसमन्द 18 अप्रैल/ जिले में कोरोना महामारी से आमजन, गरीब, असक्षम, जरुतमन्द लोगों की सहायता के लिये मेवाड़ क्लब राजसमन्द के सभी सदस्यों ने कोविड-19 के लिये 3 लाख तीन हजार तीन सौ एक रुपये राजसमन्द कोविड रिलीफ फण्ड के लिये अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेष कुमार को चेक दिया आपदा के इस समय में सहायता के लिये अतिरिक्त जिला कलक्टर ने सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष कैलाष चैधरी, उपाध्यक्ष रघुराज सिंह खण्डेल, सेकरेट्री अजय कर्णावट, सुनिल तापड़िया, अनिल खण्डेलवाल, भुपेन्द्र चोरड़िया, ष्याम सिंह, कमलेष कच्छारा, फतेह लाल टांक, महेन्द्र टेलर, राजकुमार सोनी आदि कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

