Breaking News

राजसमन्द / जवाहर नवोदय विद्यालय के क्वारन्टाईन सेन्टर पर प्रवासियों ने दी अनूठी मिसाल

जवाहर नवोदय विद्यालय के क्वारन्टाईन सेन्टर पर प्रवासियों ने दी अनूठी मिसाल
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora May 22, 2020 10:14 PM IST

 

    राजसन्द 22 मई। जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय में 14 अप्रैल से संचालित क्वारन्टाईन सेन्टर पर दी जाने वाली सुविधाओं तथा जिला प्रशासन की प्रशंषा करते हुए क्वारंटाईन व्यक्तियों ने निवासरत प्रवासियों ने होम क्वारन्टाईन होने से पूर्व अनूठी मिसाल कायम करते हुए 4200 रूपये की नगद राशि जिला राहत कोष के लिए जिला प्रशासनिक अधिकारियों को सुपुर्द दी। जेएनवी के प्राचार्य घनश्याम मीणा ने बताया कि कुंवारियां के पदमपुरा निवासी उदय लाल खारोल ने 1600 रु., अरवाडा निवासी सुरेश चन्द्र कुमावत, धर्मा चन्द्र कुमावत, शम्भू लाल कुमावत निवासी- भाना ने 1500 तथा रोशन लाल निवासी आत्मा, राम सिंह निवास-बागुन्दडा, कैलाश चन्द्र सुथार निवासी जोधपुरा, गोविन्द सिंह चौहान निवासी दोवडा माछेड़ा, सूरज मल माली निवासी मोही व प्रेम दास निवासी महासतियां की मादड़ी ने 1100 रूपये दान किए। इस अवसर पर विद्यालय के उपप्राचार्य डॉ0 डी0के0त्रिवेदी, जितन्द्र कुमार, रेणु मिश्रा एवं अन्य क्वारन्टीन उपस्थित थे। धनराशि को  उपखण्ड अधिकारी सुशील कुमार को जिला राहत कोष में जमा करने के लिये विद्यालय प्रशासन द्धारा सुपुर्द कर दिया गया।

RELATED NEWS