Breaking News

राजसमन्द / राजसमंद मिनरल एसोसिएशन की बैठक में आज अनिश्चितकालीन के लिए मिनरल पाउडर लोडिंग बंद

राजसमंद मिनरल एसोसिएशन की बैठक में आज अनिश्चितकालीन के लिए मिनरल पाउडर लोडिंग बंद
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora April 07, 2022 07:15 PM IST

राजसमंद: मिनरल ग्राइंडिंग एसोसिएशन राजसमंद की बैठक आज बामन टुकड़ा महेश मिनरल में गोवर्धन राठौड़ की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान मिनरल व्यवसाय द्वारा कच्चे माल पर आ रही समस्याओं के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। मिनरल व्यापारियों ने बताया कि वर्ष 2021 में कच्चा माल फेल्सपार रोल्टी₹100 प्रति टन के हिसाब से आ रही थी लेकिन वर्ष 2022 अप्रैल से राजस्थान सरकार द्वारा फेल्सपार खनिज का ठेका कर दिया गया जिस पर ₹100 प्रति टन के हिसाब से रोल्टी व 18 प्रतिशत जीएसटी लगने के कारण फेल्सपार के कच्चे माल की लागत बढ़ गई है। जिससे यहां बनने वाले फेल्सपार पाउडर की लागत भी बढ़ जाएगी, लेकिन राजस्थान से बाहर जाने वाला या फेल्सपार पाउडर गुजरात मोरबी जाता है वहां पर अभी गैस के रेट बढ़ने के कारण पहले से ही मंदी छाई हुई है। मिनरल्स व्यवसाईयो ने बताया कि लगातार पिछले 2 सालों से कोविड-19 से मंदी चल रही है। इस व्यवसाय पर आप 18 प्रतिशत जीएसटी पर लागत बढ़ने के कारण और भी नुकसान हो रहा है मोरबी गुजरात में पाउडर के रेट ना बढ़ने के कारण यहां पर मिनरल व्यवसाय चलाना मुश्किल हो रहा है। मिनरल एसोसिएशन की बैठक में आज अनिश्चितकालीन के लिए मिनरल पाउडर लोडिंग बंद कर दी गई है, व्यापारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में इस समस्या का हल निकलने पर ही फेल्सपार पाउडर लोडिंग चालू की जाएगी। बैठक के दौरान सभी मिनरल व्यवसाई उपस्थित रहे।

 

RELATED NEWS