Breaking News

राजसमन्द / प्रभारी मंत्राी ने ली समीक्षा बैठक सरकार की मंशा कोई भी भूखा ना सोये , साथ ही सरकार कर रही सभी व्यवस्थायें- प्रभारी मंत्राी आंजना

प्रभारी मंत्राी ने ली समीक्षा बैठक  सरकार की मंशा कोई भी भूखा ना सोये ,  साथ ही सरकार कर रही सभी व्यवस्थायें- प्रभारी मंत्राी आंजना
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora April 07, 2020 07:57 PM IST

 

जिले के प्रभारी मंत्राी उदयलाल आंजना ने कहा कि सरकार और हमारी मंशा  है कि कोई भी व्यक्ति भूखा नही सोये इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार सभी आवश्यक व अन्य कदम उठा रही है । उन्होंने कहा कि सरकार अधिकतम जरूरत मंदो को खाद्यान्न  सामग्री पहुचाने का प्रयास कर रही है ।

 

   प्रभारी मंत्राी मंगलवार को जिला कलैक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में कोरोना महामारी को लेकर आयोजित समी़क्षा बैठक में अधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे।

 

 बैठक में उन्होंने  गेंहू खाद्यान्न  वितरण के लिये चयनित व्यक्तियों का सर्वे कराने आर्थिक सहायता  आदि पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में उन्होने कहा कि इस अवसर पर हमें मिलजुलकर सभी के सहयोग से कार्य करने का प्रयास करेंगे उन्होंने कहा कि गरीब व्यक्ति को हरसंभव मदद दी जायेगी चाहे वे राज्य से मिले या केन्द्र सकरार से प्राप्त हो ।

 

बैठक मे विधायक सुदर्शन सिंह रावत ने उनके क्षे़त्रा में दी जा रही सहायता और प्रबन्धों के बारे में बताया व इसके साथ ही अपने सुझाव भी रखें। इसके साथ ही कुम्भलगढ विधायक सुरेन्द्र सिहं राठौडराजसमन्द विधायक ने भी अपनी बात रखी और इस सम्बन्ध में चर्चा कर अपने सुझाव दिये। बैठक में पूर्व जिला प्रमुख नारायण सिंह भाटी ने कहा कि प्रशासन व अधिकारी अच्छा कार्य कर रहे है व किसी प्रकार की कोई कमी नही है। बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों ने इस बात पर सहमति जताई कि सभी  निर्धन वर्ग के जरूरतमंदो को किसी भी प्रकार की कोई कमी ना हो व सभी आवश्यकता को पूरा करने का प्रयास किया जाये।

  बैठक में जिला कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल  ने जिले में चल रहे कोरोना महामारी को लेकर इंतजामों के बारे में बताया ।  इस अवसर पर समाजसेवी देवकी नन्दन गुर्जर समाजसेवी हरिसिंह राठौड ने भी अपने क्षेत्रा की जानकारी दी।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार उपखंड अधिकारी सुशील कुमारमुख्य कार्यकारी अधिकारी निमिषा गुप्ता अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद डाॅ दिनेश राय सांपेला ,नगर परिषद आयुक्त जनार्दन शर्मा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ जे पी बुनकर रसद अधिकारी संदीप माथुरश्रम अधिकारी प्रदीप यादव सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED NEWS