राजसमन्द : 19 जून 2020 , महामारी ने कमर तोड़ी पर दुकान मालिक दे रहे हैं व्यापारियों को सहारा ।
महामारी के कारण व्यापार में आई मंदी और विगत कई महीनों बन्द रही दुकानों से आर्थिक संकट में आए व्यापारियों को राहत प्रदान करने वाली एक सुकून भरी खबर मिली।

लोकडाउन के दौरान बन्द रहे प्रतिष्ठानों के कारण जहां व्यापारी वर्ग आर्थिक मार जेल रहा है वही पण्डित दीनदयाल उपाध्याय सर्कल ,बस स्टेण्ड राजनगर पर अनुकरणीय पहल करते हुए दुकान मालिक श्री रमेश चन्द्र जी खत्री ने { मेवाड ज्यूस एवं चामुण्डा किराणा } अपनी 2 दुकानों का 3 माह का किराया माफ कर नगर में मिशाल पेश की ।
समस्त व्यापार महासंघ के मार्गदर्शक एवं वरिष्ठ व्यापारी लीलेश खत्री ने अन्य दुकान मालिकों से भी अनुरोध किया कि वह बड़ा दिल दिखाते हुए व्यापारियों को किराए में राहत प्रदान करें ताकि व्यापार की व्यवस्था पुन पटरी पर आ सके ।
समस्त व्यापार महासंघ के महामंत्री रमेश माण्डोत बताया कि इस पुनीत कार्य करने पर आज समस्त व्यापार महासंघ राजसमन्द द्वारा आपका तिलक एवं उपरना ओढा़कर कर स्वागत अभिनन्दन किया।
इस दौरान समस्त व्यापार महासंघ के लीलेश खत्री , अध्यक्ष प्रहलाद वैष्णव ,भवर लाल दर्जी , खेमराज खत्री, बंशी लाल मोची, कालू लाल सेन, राकेश मादरेचा, कमलेश लड्ढा, रमेश माण्डोत, कमलेश कोठारी, प्रदीप खत्री, रतन साहू, राजकुमार कुमावत, शम्भू कुमावत , महेन्द्र प्रजापत, मुकेश सोलंकी, पारस मल खत्री, दिनेश शर्मा, खत्री समाज के अध्यक्ष श्रीकृष्ण चन्द्र खत्री सहित कई व्यापारी उपस्थित थे ।

