राजसमंद @मिशन चरणपदुका के अंतर्गत अशक्षम बच्चों को चप्पल पहनाए मिशन के अंतर्गत आज राजसमंद जिले के सथाना उच्च प्राथमिक विद्यालय में समाजसेवी पंकज बापना, रजनीकांत साहू,प्रकाश जांगिड़,जयादित्य सिंह,फुलेश भार्गव द्वारा 130 बच्चों को चरण पादुकाएं पहनाई गई.संस्थान से जुड़े केशव सांचीहर ने बताया जून से शुरु हुए इस मिशन से अभी तक 5500 बच्चो तक चरणपादुकाएं पहुचाई गई है.इस अवसर पर सेवालय संस्था के केशव संचिहार विद्यालय के अध्यापक व गांव के युवा उपिस्तिथ रहे|

