विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत भीम विधायक सुदर्शन सिंह रावत द्वारा कोरोना महामारी के चलते आर्थिक सहायता के रूप में मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराई गई राशि में से 60 लाख रुपये की राशि भीम विधानसभा के अन्तर्गत आने वाली पंचायतों के लिए आवंटित की गई है।जिला कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल ने बताया कि भीम पंचायत समिति के लिए 36 लाख रुपये, देवगढ़ पंचायत समिति के लिए 20 लाख रुपये, देवगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के लिए 3 लाख रुपये तथा भीलवाड़ा जिले के अन्तर्गत आने वाली पंचायत समिति आसीन्द के लिए एक लाख रुपये की राशि आवंटित की गई है। जिला कलक्टर ने संबंधित पंचायत समितियों के विकास अधिकारियों को राशि के उपयोग एवं व्यय से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए हैं।इसी प्रकार कुम्भलगढ़ विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराई गई राशि में से 120 लाख रुपये की राशि कुम्भलगढ़ विधानसभा क्षेत्र की पंचायत समितियों के लिए स्वीकृत की गई है जिसमें से 60 लाख रुपये की राशि विधायक की अनुशंषा पर पंचायत समितियों को आवंटित की गई है। जिला कलक्टर ने बताया कि कुम्भलगढ़ पंचायत समिति के लिए 37 लाख रुपये, आमेट पंचायत समिति के लिए 20 लाख रुपये तथा आमेट नगरपालिका क्षेत्र के लिए 3 लाख रुपये की राशि आवंटित की गई है।

