राजसमन्द 25 जून। जिला कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल ने गुरुवार को भीम उपखंड क्षेत्रा का दौरा किया। नंदावट स्थित आईटी सेंटर में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये। क्षेत्राीय विधायक सुदर्शन सिंह रावत की मौजूदगी में उपखंड अधिकारी संजय कुमार गोरा सीएमएचओ जेपी बुनकर तहसीलदार नरेंद्र सिंह विकास अधिकारी, डाॅ रमेश चंद्र मीणा बीसीएमओ डाॅ नरेंद्र दुलारा, डीएसपी समंदर सिंह, सीआई गजेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच अमरसिंह, ओमप्रकाश टाक, नारायणसिंह आदि को दिल्ली- अहमदाबाद हाॅटस्पाॅट से आने वाले नागरिकों को होम आइसोलेट करने कंटेनमेंट जोन, देवनारायण काॅलोनी व सिंधी काॅलोनी की शत-प्रतिशत सेंपलिंग करवाने, बिना मास्क घूमते लोगों पर कार्रवाई कर जुर्माना वसूलने आदि निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल ने कहा कि कोरोना पाॅजिटिव की चेन हर हाल में टूटनी चाहिए। जिला कलेक्टर ने समीक्षा करते हुए कस्बे की सर्वे रिपोर्ट सेंपलिंग, चिकित्सकीय उपकरणों, संसाधनों, ,पीपीई किट एवं कोविड केयर सेंटर में भर्ती 35 संक्रमितों की जानकारी ली। विधायक सुदर्शन सिंह रावत में देवगढ़ नगर पालिका से मशीन मंगवाकर कस्बे में हाइपोक्लोराइट का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। उपखंड अधिकारी संजय कुमार गोरा ने बताया कि व्यापार संघ की बैठक लेकर समस्त किराना व्यापारियों की सैंपलिंग कराने का निर्णय किया गया एवं इसके बाद ही किराना की दुकान खोली जा सकेगी। इस अवसर पर सभी उपखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

