Breaking News

राजसमन्द / धेनु गोपाल गौशाला सियाणा में मासिक बैठक, गौ उत्सव करने पर हुई चर्चा

धेनु गोपाल गौशाला सियाणा में मासिक बैठक, गौ उत्सव करने पर हुई चर्चा
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora April 08, 2024 09:53 PM IST

राजसमंद :श्री धेनु गोपाल गौशाला सियाणा में अमावस्या के अवसर पर मासिक बैठक का आयोजन किया गया, गौशाला में बैठक से पहले हरि नाम कीर्तन का आयोजन हुआ,

उसके बाद बैठक का शुभारंभ किया गया,जिसमें गौशाला में हो रहा आय व व्यय का ब्यौरा दिया गया वही बैठक के दौरान गौशाला में व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गयी. बैठक में वीडियो कॉलिंग के माध्यम से प्रशासनिक संत राकेश पुरोहित भी जुड़े, उनके दिशा निर्देश पर गौ सेवा महोत्सव के  कार्य करने पर सहमति हुई,वही 2 वर्ष पहले हुए गौ महोत्सव नानी बाई के मेरे को लेकर चर्चा की गई इस दौरान बैठक में बैठे सभी सदस्यों द्वारा आने वाले दिनों में एक उत्सव और करने की सहमति जताई जिसको लेकर सभी बैठक में लोगों ने सहमति दी, उसके बाद उसे पर आने वाली अमावस्या के दिन महोत्सव को लेकर कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, बैठक के दौरान प्रताप लाल तेली को आयोजन का संरक्षक बनाया गया, बैठक के दौरान धर्म भाई गुर्जर, परसराम तेली,नानालाल तेली,गोपाल तेली,अंबालाल तेली,रोशन खटीक,चंपालाल कुमावत, पवन सिंह राव,अशोक कुमार,नवल किशोर शर्मा, लहरी लाल तेली,परशुराम तेली, प्रभु गुर्जर आदि को गौ भक्त मौजूद रहे.

RELATED NEWS