केलवा कस्बे में मोटरसाइकिल चोरों के आतंक के चलते पुलिस द्वारा गठित टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर ली थानाधिकारी लाल सिंह शक्तावत ने बताया कि गत 18 अक्टूबर को बाबूलाल पुत्र मांगीलाल लोहार निवासी मोकमपुरा ने परिवाद दर्ज कराया कि उसके बारे के सामने खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो जाने का मामला दर्ज कराया था इस दौरान पुलिस द्वारा टीम गठित कर जांच शुरू की पुलिस टीम के हेड कांस्टेबल उदयलाल, सुरेश वर्मा ,विनोद कुमार में चोरी के आरोपी सारा जिला उदयपुर निवासी पेमाराम पुत्र नाथूराम कमेटी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के उनके कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद कर ली आरोपी ने पूछताछ में गुजरात के उंझा जीरा मंडी से ठेकेदार के 4 मोबाइल दुकान के गल्ले से नकदी चोरी की वारदात कबूल की है पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ कर रही है जिससे और खुलासे होने की आशंका बनी हुई है।

