Breaking News

राजसमन्द / सांसद दीया ने हिमाचल में किया रेली को संबोधित कहा - हिमाचल में फिर से बनेगी भाजपा की सरकार

सांसद दीया ने हिमाचल में किया रेली को संबोधित   कहा - हिमाचल में फिर से बनेगी भाजपा की सरकार
Rajsamand today November 09, 2022 09:03 PM IST
 
 
गुरु नानक जयंती पर गुरुद्वारे में सुना शबद कीर्तन -
 
राजसमंद। सांसद दीया कुमारी ने हिमाचल प्रदेश की विधानसभा नाहन में डॉ राजीव बिंदल के समर्थन में आयोजित विशाल संकल्प रैली को संबोधित किया। सांसद दीया ने कहां की उपस्थित विशाल जनसमूह को देखकर यह आभास हो गया है कि हिमाचल में एकबार फिर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। नाहन ही नहीं पूरे हिमाचल प्रदेश में भाजपा को अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। रेली को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री  स्मृति ईरानी  एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल  गुर्जर भी संबोधित किया। 
 
गुरु नानक जयंती पर गुरुद्वारे में सुना शबद कीर्तन -
 
हिमाचल प्रदेश के नाहन विधानसभा मे चुनावी बागडोर संभालने पहुंची सांसद दीया कुमारी ने सिक्ख धर्म गुरु गुरु नानक देव  के प्रकाश पर्व पर दशमेश स्थान नाहन गुरुद्वारे में शबद कीर्तन सुना साथ में विधानसभा प्रत्याशी डॉ राजीव बिंदल उपस्थित थे इस गुरुद्वारे में सिख धर्म के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी ने अपने साडे 4 वर्ष बिताए। 
 
प्रचार प्रसार बैठक में लिया भाग -
 
हिमाचल प्रदेश मे आगामी विधानसभा चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के प्रचार- प्रसार के लिए नाहन मे आयोजित बैठक मे सम्मिलित होकर जिले की पांचो विधानसभाओ  नाहन, पौंटा-साहिब, शिलाई , रेणुकाजी एवं पछाड़ की स्तिथि पर चर्चा कर चुनावो के लिए विशेष रणनीति तैयार की।

RELATED NEWS