Breaking News

राजसमन्द / सांसद दीयाकुमारी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात

सांसद दीयाकुमारी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात
Rajsamand today April 07, 2022 07:26 PM IST
राजसमंद लोकसभा क्षेत्र में सेना भर्ती रैली करवाने का किया निवेदन 
 
 
 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात
 
राजस्थान में बिगड़ रही कानून व्यवस्था से कराया अवगत
 
राजसमन्द। सांसद दीया कुमारी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर राजसमंद लोकसभा क्षेत्र में सेना भर्ती रैली करवाने के संबंध में निवेदन किया। 
मुलाकात के दौरान सांसद दीयाकुमारी ने कहा कि क्षेत्र में युवाओं का सेना के प्रति काफी रुझान है और साथ ही बहुत सारे पूर्व सैनिक परिवार भी इस क्षेत्र में निवास करते हैं। 
 
वहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आश्वासन देते हुए कहा कि शीघ्र ही औपचारिकताएं पूर्ण कर भर्ती रैली की घोषणा की जाएगी। भाजपा सरकार युवाओं को देश सेवा के लिए हर अवसर प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है।
 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात-
 
सांसद दीयाकुमारी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें एक भारत श्रेष्ठ भारत पर आधारित पुस्तक कैमल विद ए जापी की प्रति भेंट की तथा हाल ही में संपन्न हुए 4 राज्यों के चुनाव में भाजपा की जीत के लिए बधाई दी। भेंट के दौरान राजस्थान में बिगड़ रही कानून व्यवस्था के बारे में भी केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया।

RELATED NEWS