Breaking News

राजसमन्द / सांसद ने विकास कार्यों को लेकर के कांग्रेस को आड़े हाथों लिया

सांसद ने विकास कार्यों को लेकर के कांग्रेस को आड़े हाथों लिया
Rajsamand today राजू सिंह पीपलीनगर November 19, 2020 08:32 PM IST

 

 राजसमन्द- लसानी राजसमंद सांसद दिव्या कुमारी ने गुरुवार को पंचायती राज चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में तूफानी दौरा करते हुए कई जगह पर जनसभाओं को संबोधित किया जिसमें सांसद ने कांग्रेस पर विकास कार्य ठप करने का आरोप लगाते हुए जनता को बताया कि 2 साल में कांग्रेस ने एक भी विकास कार्य ढंग के नहीं करवाएं।

सांसद ने क्षेत्र के बगतपुरा चौराया, आंजना चौराया, लसानी में जनसभाओं को संबोधित किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद दिव्या कुमारी ने बताया कि कांग्रेस राज में विकास कार्य पूरी तरह से ठप है। केंद्र सरकार द्वारा कई विकास कार्य करवाए गए वहीं राज्य सरकार ने केंद्र की किए कार्य पर अपनी मुहर लगाते हुए अपने कार्य बताएं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ब्यावर गोमती फोर लाइन सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति तथा टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसी प्रकार भीम देवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चंबल का पानी लाने की योजना मैंने तथा पूर्व विधायक हरि सिंह ने तैयार करके अपने प्रयासों से इस कार्य को स्वीकृत करवाया। कांग्रेस राज में बिजली के बिलों में बेतहाशा बढ़ोतरी करके जनता की कमर तोड़ दी। अब वक्त आ गया है इनके इन करतुतो की सजा जनता वोट के जरिए इनके प्रत्याशियों को हराकर के देवे। बगतपुरा चौराहे पर हुई जनसभा में सांसद दिव्या कुमारी के साथ भाजपा के दिग्गज अजय सोनी के खिलाफ ग्रामीणों ने नारेबाजी की। पूर्व विधायक एवं पूर्व मगरा विकास बोर्ड चेयरमैन हरि सिंह रावत ने लसानी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहां की क्षेत्र में गुंडा तथा माफियाओं का राज हो गया है, मैं नाम नहीं लेना चाहता लेकिन क्षेत्र में कानून का नामोनिशान नहीं रहा। जनसभा के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष भंवर लाल शर्मा, पूर्व प्रधान दिग्विजय सिंह चुंडावत, पूर्व चेयरमैन शोभालाल रेगर, लालचंद मुणोत, नगर अध्यक्ष अमर सिंह चौहान सहित भाजपा कार्यकर्ता साथ थे।

RELATED NEWS